एक्सप्लोरर

Money Laundering: यूपी में ED का बड़ा एक्शन, 75 करोड़ की संपत्तियां कुर्क, जानें किस पर हुई कार्रवाई

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 75.16 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं. ये कार्रवाई थ्री सी प्रमोटर्स और अन्य कंपनियों के खिलाफ की गई है.

Money Laundering Investigation: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में 75.16 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है. ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत की गई है. ईडी ने ये कार्रवाई मेसर्स थ्री सी प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (थ्री सी प्रमोटर्स) मेसर्स थ्री सी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और अन्य समूह कंपनियों के खिलाफ की है.

इन कंपनियों के नाम पर अंबाला और मोहाली में कृषि भूमि और नोएडा में वाणिज्यिक, संस्थागत भूमि और निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट्स की कुल संपत्तियों को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई का संबंध मेसर्स हैसिंडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों/निदेशकों की ओर से की गई धोखाधड़ी से है.

ED ने इलाहाबाद HC के निर्देश पर जांच शुरू की

प्रवर्तन निदेशालय ने ये जांच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. इन एफआईआर में आरोप था कि मेसर्स हैसिंडा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटरों/निदेशकों ने निवेशकों और गृह खरीदारों से रकम लेकर धोखाधड़ी की और उन्हें फ्लैट्स नहीं दिए.

जांच में क्या आया सामने?

जांच में ये पता चला कि नोएडा के सेक्टर 107 में स्थित लोटस 300 परियोजना 2010-11 में शुरू की गई थी, लेकिन परियोजना पूरी नहीं हो पाई. धन की हेराफेरी की वजह से परियोजना में वित्तीय संसाधनों की कमी हो गई जिससे कंपनी दिवालिया हो गई.

ED की छापेमारी में 42 करोड़ नकदी और आभूषण जब्त

ED ने मेसर्स थ्री सी ग्रुप के निदेशकों और प्रमोटरों के अलग-अलग परिसरों में 17 से 20 सितंबर 2024 के बीच छापेमारी की. इस दौरान 42 करोड़ रुपये की नकदी, हीरे और आभूषण, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए. इसके अलावा ये भी सामने आया कि अधिकांश धनराशि असुरक्षित ऋण के रूप में अलग-अलग अन्य समूह कंपनियों को दी गई थी जिसका इस्तेमाल पंजाब और नोएडा में अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया.

कुल संपत्तियों की कीमत 98.29 करोड़ रुपये तक पहुंची

ED ने इस मामले में पहले 28 अक्टूबर 2024 को एक अनंतिम जब्त आदेश जारी किया था जिसमें पंजाब के होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कृषि भूमि और औद्योगिक भूखंडों को जब्त किया गया था जिनकी कुल कीमत 23.13 करोड़ रुपये थी. अब तक की कुल संपत्तियों का मूल्य 98.29 करोड़ रुपये हो चुका है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ये स्पष्ट किया है कि अगर कोई कमी पाई जाती है तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच जारी है और ये उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही और संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Tirupati Temple Stampede: तिरुपति भगदड़ मामले में दर्ज हुईं 2 FIR, जिस DSP ने खोला मंदिर का गेट, वहीं निकला जिम्मेदार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget