एक्सप्लोरर

Money laundering Case में गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल से पूछताछ के लिए ED ने तैयार किया विशेष प्लान, स्पेशल टीम पहुंचेगी रांची

Money laundering Case: IAS पूजा सिंघल से पूछताछ के लिए ईडी ने विशेष प्लान तैयार किया है. सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भी ईडी निदेशक लगातार पूछताछ करने वाली टीम के संपर्क में रहेंगे.

Money laundering Case: झारखंड की सीनियर IAS अफसर पूजा सिंघल ( IAS Pooja Singhal ) को बीते बुधवार ED ने आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जांच के सिलसिले में सिंघल लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुई थीं. पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तार कर लिया गया. एजेंसी ने उनके कारोबारी पति अभिषेक झा का भी बयान दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, पूजा सिंघल के पति को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

पूजा सिंघल से पूछताछ के लिए ईडी ने विशेष प्लान तैयार किया है. सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भी ईडी निदेशक लगातार पूछताछ करने वाली टीम के संपर्क में रहेंगे. पूछताछ के दौरान दिल्ली से गए संयुक्त निदेशक कपिल राज खुद मौजूद होंगे. वहीं उनके साथ उपनिदेशक सुबोध कुमार तथा एक महिला अधिकारी भी मौजूद होगी. 

जांचे के लिए सिंघल के आयकर विभाग समेत अनेक विभागों से दस्तावेज मंगाए गए हैं. दस्तावेजों और अन्य लोगों से की गई पूछताछ के आधार पर सवालों की पहली किस्त में 3 दर्जन से ज्यादा सवाल पूछे जाएंगें. घोटाले से संबंधित दस्तावेज दिखाकर  पूछताछ होगी. उनसे पूछताछ के लिए ईडी की विशेष टीम रांची पहुंच रही है.

क्या है मामला 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को झारखंड (Jharkhand) खनन सचिव पूजा सिंघल (Pooja Singhal) से जुड़े परिसरों सहित चार राज्यों में 18 स्थानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी ईडी ने मनरेगा फंड के कथित डायवर्जन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अपनी जांच के तहत यह कार्रवाई की. ईडी के अनुसार, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पंजाब में छापेमारी की गई और सिंघल से कथित रूप से जुड़ी संपत्तियों कई दस्तावेजों के बारे में पता चला. जानकारी के मुताबिक एजेंसी ने रांची के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर से 19 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जो कथित तौर पर सिंघल से जुड़ा है.

इतने बडे़ मामले के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की ये अधिकारी पूजा सिंघल कौन हैं. दरअसल साल 2000 बैच की झारखंड-कैडर के आईएएस अधिकारी, सिंघल ने पिछली भाजपा सरकार में कृषि सचिव से लेकर वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में पर्यटन और उद्योग सचिव तक कई शीर्ष पदों पर कार्य किया है. उनके पति अभिषेक झा पल्स संजीवनी हेल्थकेयर प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: बीजेपी ने हेमंत सरकार पर लगाया SC समुदाय की अनदेखी का आरोप, दी ये चेतावनी

Jharkhand News: श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूरों की हुई वापसी, तीन महीने से नहीं मिली थी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget