एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Remand: मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुसीबत, 17 मार्च तक ED की हिरासत में भेजे गए

Manish Sisodia Remand: मनीष सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में कहा कि ईडी के पास पैसों के हेरफेर को लेकर कोई सबूत नहीं है.

Delhi Excise Policy Case: आबकारी घोटाले के आरोपी वरिष्ठ आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है. ईडी ने सिसोदिया को गुरुवार (9 मार्च) को गिरफ्तार किया था. ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की हिरासत मांगी थी.

ईडी के वकील ने कोर्ट में सिसोदिया पर कई गंभीर आरोप लगाए. ईडी के वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा कि घोटाले की शुरुआत से लेकर अभी तक हर बात में सिसोदिया की सबसे बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि कई आरोपियों ने बयान दिया है कि सिसोदिया ने शराब का कमीशन 6 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत करवा दिया. इसमें से आधी रकम आम आदमी पार्टी के लोगों को दी जा रही थी. उन्होंने कहा कि हिरासत के दौरान सिसोदिया का मामले से जुड़े लोगों से सामना कराया जाएगा.  यह पता लगाया जाएगा कि घोटाले के पैसे कहां गए. 

मनीष सिसोदिया के वकील ने क्या कहा?
मनीष सिसोदिया की तरफ से तीन वरिष्ठ वकीलों- दयान कृष्णन, मोहित माथुर और सिद्धार्थ अग्रवाल ने उनका बचाव करने की कोशिश की. उन्होंने ईडी की तरफ से मुकदमा दर्ज किए जाने को गलत बताया. उनका कहना था कि पैसों के हेरफेर का कोई भी सबूत ईडी के पास नहीं है. ईडी को केस दर्ज करने और रिमांड मांगने का अधिकार ही नहीं है, लेकिन यह दलीलें काम नहीं आईं. सिसोदिया की हिरासत के लिए ईडी की याचिका का विरोध करते हुए उनके वकीलों ने कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरण से गुजरना पड़ता है. 

जमानत पर कब सुनवाई होगी?
इससे पहले सीबीआई ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. सीबीआई की तरफ से दर्ज केस में सिसोदिया की जमानत पर आज सुनवाई होनी थी लेकिन यह सुनवाई अब 21 मार्च के लिए टल गई है. बचा दें कि ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: मनीष सिसोदिया 'प्रह्लाद' तो 'हिरण्यकश्यप' है केंद्र, CM केजरीवाल ने ट्वीट ने मचाई खलबली

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget