एक्सप्लोरर

MBBS दाखिले में 350 छात्रों से धोखाधड़ी के मामले में ED ने दाखिल की चार्जशीट, क्या है पूरा केस?

ईडी (ED) ने छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉक्टर महादेव रामचंद्र देशमुख को 6 मई 2022 को गिरफ्तार किया था जो अभी भी जेल में हैं.

Money Laundering Case: 350 छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की उगाही के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. इस चार्जशीट में श्री छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉक्टर महादेव रामचंद्र देशमुख और चार अन्य लोगों का नाम है. यह आरोपपत्र मुंबई में ईडी की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया है, जिसपर अदालत ने संज्ञान भी ले लिया है.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस बाबत महाराष्ट्र के सतारा जिले में 30 नवंबर 2016 को डॉक्टर महादेव रामचंद्र देशमुख और अन्य के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की गई थी. इस मामले में एमबीबीएस प्रवेश के लिए झूठे वादों के साथ छात्रों को धोखा देने का अपराध था.

ईडी जांच में क्या मिला?

ईडी को जांच के दौरान पता चला कि छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसायटी कोल्हापुर महाराष्ट्र एक चैरिटेबल ट्रस्ट है जो अपने कॉलेजों-अस्पतालों के माध्यम से शैक्षिक और चिकित्सा गतिविधियों में लगा हुआ है.

ईडी के दावे के मुताबिक, साल 2011 से साल 2016 के दौरान छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष डॉक्टर महादेव रामचंद्र देशमुख और चार अन्य लोगों ने आपस में मिलीभगत से एमबीबीएस प्रवेश में दाखिला दिलाने के नाम पर भोले वाले छात्रों से 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र की. 

आरोप है कि इस धनराशि को अस्पताल की आय के रूप में जमा किया गया ताकि उसे एक नंबर की आय के तौर पर दिखाया जा सके. बाद में इस पैसे को नकद में वापस ले लिया गया और यह भी आरोप है कि इसमें से काफी रकम उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में भेजी गई. ईडी (ED) ने इस मामले में रामचंद्र देशमुख को 6 मई 2022 को गिरफ्तार किया था जो अभी भी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. मामले की जांच जारी है.

Tuna Fish Scandal: श्रीलंका की कंपनी से टूना मछली खरीद घोटाला में CBI ने NCP सांसद पर दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला?

West Bengal Coal Scam Case: कोयला घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget