एक्सप्लोरर

सहारा ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, मिले कई अहम सबूत

ED Raids on Sahara Group: ईडी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, लखनऊ और राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के साथ मुंबई में कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता जोनल कार्यालय की टीम ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को सहारा ग्रुप से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. ये छापेमारी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, लखनऊ, श्रीगंगानगर जिले में और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में की गई. यह कार्रवाई PMLA के तहत दर्ज केस में हुई, जिसमें सहारा ग्रुप पर जमीन और शेयर डीलिंग के जरिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप हैं.

ED ने ये जांच दर्ज तीन एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो उड़ीसा, बिहार और राजस्थान पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 120B के तहत हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (Humara India Credit Cooperative Society Ltd.) और अन्य पर दर्ज की थी. सहारा ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के खिलाफ अब तक 500 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिनमें 300 से ज्यादा ऐसे केस हैं जो PMLA के तहत आते हैं. आरोप है कि इन कंपनियों ने जमाकर्ताओं को मजबूरी में दोबारा पैसे जमा करवाए और मैच्योरिटी पर पैसे लौटाने से मना कर दिया.

अब तक ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा

जांच में सामने आया कि सहारा ग्रुप HICCSL, SCCSL, SUMCS, SMCSL, SICCL, SIRECL, SHICL जैसी कंपनियों के जरिए एक तरह का पोंजी स्कीम चला रहा था. लोगों और एजेंट्स को हाई रिटर्न और मोटा कमीशन देने का लालच देकर पैसे जुटाए जाते थे. इन पैसों को बिना किसी रेगुलेशन और पारदर्शिता के मैनेज किया जाता था. जिनका मैच्योरिटी टाइम आ चुका था. उन्हें पैसे देने की बजाय झूठे बहाने और दबाव डालकर फिर से इंवेस्ट करा दिया जाता था. कंपनी के अकाउंट्स में भी हेराफेरी कर गैर-भुगतान को छुपाया जाता था.

रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा ग्रुप की आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद नए डिपॉजिट लिए जाते रहे, जिनमें से कुछ पैसे संदिग्ध शेयर डील, बेनामी संपत्तियों और निजी खर्चों में उड़ाए गए. कई प्रॉपर्टी को आंशिक कैश पेमेंट लेकर बेचा गया, जिससे असली जमाकर्ताओं को उनका पैसा नहीं मिला.

छापेमारी में ईडी के हाथ लगे कई अहम दस्तावेज और सबूत

इस छापेमारी में ईडी को कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड मिले है. साथ ही ग्रुप से जुड़े बड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए गए है. इससे पहले, इस केस में ईडी ने तीन प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए थे, जिनमें-

  • अंबी वैली की 707 एकड़ जमीन (मार्केट वैल्यू करीब 1460 करोड़)
  • सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 1023 एकड़ जमीन (कीमत करीब 1538 करोड़)
  • श्रीमती चंदनी रॉय (पत्नी सीमांत रॉय) की मूवेबल प्रॉपर्टी (75 करोड़) जब्त की गई थी.

सहारा ग्रुप से संबंधित दो बड़े अधिकारियों फिलहाल न्यायिक हिरासत में

ईडी ने पहले ही सहारा ग्रुप के चेयरमैन कोर मैनेजमेंट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल वेलापरमपिल अब्राहम और लंबे समय से जुड़े प्रॉपर्टी ब्रोकर जितेंद्र प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया हुआ है. दोनों फिलहाल ज्यूडिशियल कस्टडी में है. इस मामले में ईडी की जांच लगातार जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु में 550 करोड़ की लागत से बने पंबन ब्रिज में आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे से फंसी हैं दो ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
'तुरंत रोक...', TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलडोजर एक्शन के बीच हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget