एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में 550 करोड़ की लागत से बने पंबन ब्रिज में आई तकनीकी खराबी, 3 घंटे से फंसी हैं दो ट्रेनें

New Pamban Bridge: रामेश्वरम को तमिलनाडु से जोड़ने वाला यह नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल रामनवमी पर उद्घाटन किया था.

तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज पर तकनीकी खराबी के कारण रामेश्वरम से आने वाली दो ट्रेनें पिछले तीन घंटे से भी अधिक समय से फंसी हुई है. इसमें मदुरै पैसेंजर और अन्य सुपर फास्ट ट्रेन इस पुल पर फंसी हुई है. सामान्य सेवा बहाल करने के लिए निरीक्षण और मरम्मत कार्य जारी है.

रामेश्वरम को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला यह नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है. जिसका उद्घाटन इसी साल रामनवमी के शुभ अवसर पर 6 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस नए पंबन ब्रिज की लंबाई 2.07 किलोमीटर है, जो तमिलनाडु के पंबन इलाके में पल्क जलडमरूमध्य पर स्थित हैं.

रेल यातायात और समुद्री जहाज की सुविधा को ध्यान में रखकर हुआ था विकास

पुराने पंबन ब्रिज के जर्जर होने के बाद केंद्र सरकार ने रेल यातायाता की बेहतर सुविधा देने और समुद्री नौवहन के सुगम परिवहन को ध्यान में रखकर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज को तैयार किया. जिससे बड़े मालवाहक जहाजों को समुद्री मार्ग से जाने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े और समुद्री यातायात और व्यापार को फायदा मिले.

17 मीटर तक वर्टिकली उठाया जा सकता है ब्रिज का लिफ्ट

इस नए पंबन ब्रिज में एक 72.5 मीटर लंबा स्पैन है, जिसे 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है, जिससे बड़े जहाजों को आसानी से गुजरने का रास्ता मिल सके. वहीं, समुद्र से इस पुल की ऊंचाई 3 मीटर है.

इस पुल के निर्माण में स्टेनलेस स्टील समेत कई मजबूत मेटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है और इसे जंग लगने से बचाए रखने के लिए खास पेंट का भी इस्तेमाल किया गया है.

1914 में बना था पहला पंबन ब्रिज

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की मुख्य भूमि से रामेश्वरम को रेलवे से जोड़ने के लिए सबसे पहला पंबन समुद्री रेलवे पुल भारत की आजादी के पहले साल 1914 में बनाया गया था. पुराने पंबन पुल में एक रेलवे ट्रैक था, जिससे कि पुराने पुल से एक बार में एक ही ट्रेन को जाने की सुविधा मिलती थी. इस नए और भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज, जिसे नया पंबन ब्रिज कहा जाता है, को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जिससे कि इसमें रेल के दो ट्रैक को समायोजित किया जा सके. हालांकि, इस वक्त इस ब्रिज पर एक ही रेलवे ट्रैक है.

यह भी पढ़ेंः 'कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान...', आसिम मुनीर की परमाणु धमकी पर शिवराज सिंह चौहान की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget