एक्सप्लोरर

हिरासत में बीतेगी Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर की होली, परिवार पर भी शिकंजा कसा

यस बैंक को बचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के सामने प्रस्ताव रखेगा.राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत ने 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

नई दिल्ली: यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक और पूर्व CEO राणा कपूर 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे. यानी राणा कपूर की होली अब हिरासत में बीतेगी. ईडी ने राणा कपूर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. वहीं इस मामले में CBI ने भी केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. वहीं आज SBI के प्रस्ताव पर सबकी नजरें होंगी. करीब 31 घंटे की पूछताछ और राणा कपूर के ठिकानों पर 36 घंटे तक की छापेमारी के बाद राणा कपूर को रविवार को गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि यस बैंक को बचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के सामने प्रस्ताव रखेगा. देखना ये होगा कि SBI के साथ कौन से बड़े निवेशक यस बैंक में निवेश के लिए तैयार होते हैं?

राणा कपूर की बेटी रोशनी को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया

यस बैंक मामले में राणा कपूर के परिवार पर भी जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है. राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर जाने से रोक दिया गया. रोशनी ब्रिटिश एयरवेज से लंदन जाना चाह रही थीं. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था.

मालूम हो कि यस बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) को 3700 करोड़ रुपये का लोन दिया था. जिसके बाद DHFL ने Doit Urban India pvt ltd नाम की कंपनी को 600 करोड़ लोन दिया था. यह कंपनी राणा कपूर की बेटियों रोशनी, राधा के नाम पर है और वह 100% मालकिन हैं. राणा कपूर की तीसरी बेटी लंदन रहती हैं. बता दें कि ईडी राणा कपूर के घर, DOIT urban ventures India pvt ltd ऑफिस पर छापेमारी भी कर चुकी है.

आरोप है कि यस बैंक ने पहले नियम को ताक पर रखकर DHFL को लोन दिया और फिर उसके बदले उन्हें फायदे के तौर पर 600 करोड़ रुपए मिला. अब इसी मामले की प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है.

राणा कपूर को 11 मार्च तक ईडी हिरासत में भेजा गया

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत ने 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने निजी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपूर को धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रविवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार किया क्योंकि वह कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि कपूर के परिवार द्वारा संचालित कुछ कंपनियों की भूमिका स्थापित किये जाने और इन सभी लोगों का आरोपी से आमना-सामना कराए जाने की जरूरत है. बचाव पक्ष के वकील ने हालांकि कहा कि कपूर को ईडी ने चुन कर निशाना बनाया है जबकि वह जांच एजेंसी से सहयोग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus की वजह से रद्द हो सकता है पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget