एक्सप्लोरर

Coronavirus की वजह से रद्द हो सकता है पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा

पीएम मोदी शेख मुजीबुर्र रहमान की सौवीं जयंती के मौके पर बांग्लादेश जाने वाले हैं.बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले मुख्य समारोह के लिए पीएम मोदी 17-18 मार्च को जाने वाले हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द हो सकता है. पीएम मोदी 17 मार्च को बांग्लादेश जाने वाले हैं लेकिन कोरोना की वजह से ये दौरा रद्द हो सकता है. पीएम मोदी शेख मुजीबुर्रहमान की सौवीं जयंती के मौके पर बांग्लादेश जाने वाले हैं. शेख मुजीबुर्रहमान जन्मशती के मौके पर बांग्लादेश में बड़ा कार्यक्रम होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बांग्लादेश सरकार ने कार्यक्रम टाल दिया है.

इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेल्जियम यात्रा को टालने का फैसला लिया गया था. भारत और यूरोपीय संघ के बीच शिखर बैठक के लिए पीएम मोदी के 13-14 मार्च को बेल्जियम जाने की तैयारी चल रही थी. इस कड़ी में बीते दिनों विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ब्रुसेल्स का दौरा किया था और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की थी.

पीएम की प्रस्तावित यात्रा की अहमियत इस लिहाज़ा से भी थी कि कुछ सप्ताह पहले यूरोपीय संसद में भारत के CAA कानून पर विरोध जताते हुए प्रस्ताव रखा गया था. इस प्रस्ताव पर मतदान को मार्च के अंत तक यह कहते हुए टाला गया था कि तब तक यूरोपीय संसद के नेता भारतीय नेतृत्व के साथ होने वाली मुलाकातों में उनका पक्ष भी जान लेंगे. हालांकि, यूरोपीय संघ ने इस प्रस्ताव से खुद को अलग बताया था. लेकिन स्वास्थ्य सलाहों को ध्यान में रखते हुए पीएम का दौरा टाल दिया गया.

इस बीच खबरें आईं थीं कि पीएम मोदी बेल्जियम भले ना जा रहे हों लेकिन उनकी बांग्लादेश यात्रा का कार्यक्रम बरकरार है. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता के मुताबिक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती का कार्यक्रम बांग्लादेश में मनाया जा रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारतीय प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था जिसे स्वीकार किया गया है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले मुख्य समारोह के लिए पीएम मोदी 17-18 मार्च को जाने वाले हैं. हालांकि यह दौरा अब टलता हुआ नजर आ रहा है.

बांग्लादेश में कोरोना के तीन मामले

बांग्लादेश ने रविवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले तीन मामलों की पुष्टि की है. महामारी, रोग नियंत्रण एवं शोध संस्थान की निदेशक मीरजादी सबरीना फ्लोरा ने बताया कि तीनों संक्रमितों में दो हाल में इटली से आए थे और उनकी उम्र क्रमश: 20 और 35 साल है जबकि तीसरा मरीज इटली से लौटे एक संक्रमित का रिश्तेदार है.

भारत में 39 हुई संक्रमित लोगों की संख्या

बता दें कि केरल में रविवार को कोरोना वायरस के पांच नए मामले की पुष्टि हुई. इसी के साथ ही देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार ने गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया. इन लोगों ने इटली से आने की सूचना अधिकारियों को नहीं दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget