एक्सप्लोरर

बीकानेर में ED की छापेमारी में बड़ा खुलासा, धार्मिक ट्रस्ट के जरिए कन्वर्जन, हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का पर्दाफाश

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद सादिक खान और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मारा. ये ग्रुप हवाला कारोबार और गैर-कानूनी धार्मिक कन्वर्जन मामलों में शामिल था.

ED ने 17 सितंबर 2025 को बीकानेर में चार जगहों पर छापेमारी की. ये छापेमारी मोहम्मद सादिक खान और उनके करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर की गई. मामला मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला से जुड़ा है और इस मामले की जांच PMLA के तहत चल रही है.

ED की जांच 3 जनवरी 2022 को बीकानेर के कोटगेट थाने में दर्ज FIR और खुफिया इनपुट पर शुरू हुई थी. इसमें IPC और Arms Act की धाराओं के तहत केस दर्ज था. जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सादिक जो बीकानेर में जमीयत अहले हदीस का प्रमुख है, हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और गैर-कानूनी धार्मिक कन्वर्जन जैसी गतिविधियों में शामिल पाया गया.

ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए करोड़ों का लेन-देन

छापेमारी में सामने आया कि सादिक अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट का प्रेसिडेंट था और मस्जिद-ए-आयशा ट्रस्ट का संचालन भी उसके हाथ में था. इन ट्रस्टों के बैंक खातों में भारी कैश जमा किया गया था. जांच में करीब 20 बैंक अकाउंट्स सामने आए, जिन्हें सादिक सीधे कंट्रोल करता था. इन खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ, लेकिन पैसों का असली सोर्स साफ नहीं हो पाया.

ED को जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद सादिक की कोई वैध और बड़ी पर्सनल इनकम नहीं थी. फिर भी पिछले कुछ सालों में उसने कई बार विदेश यात्राएं की. वो बांग्लादेश, ईरान, ओमान, नेपाल और कतर जैसे देशों में लंबे समय तक रुका. सर्च के दौरान ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे साफ हुआ कि उसने बांग्लादेश की एक NGO को फाइनेंशियल मदद दी थी.

गैर-कानूनी कामों के लिए फंड जुटाने की साजिश

जांच के दौरान मिले डिजिटल सबूतों से ये भी सामने आया कि सादिक सोशल मीडिया पर उकसाने वाला कंटेंट और कट्टरपंथी वीडियो शेयर करता था. इसमें इजरायल का झंडा जलाने जैसे वीडियो भी शामिल है, जिनका इस्तेमाल लोगों की सहानुभूति बटोरने और गैर-कानूनी कामों के लिए फंड जुटाने में किया गया. इसके अलावा उसके ऊपर हथियारों की अवैध सप्लाई और जबरन धार्मिक कन्वर्जन कराने के भी आरोप हैं.

ED का कहना है कि अब तक मिली जानकारी से ये साफ है कि मोहम्मद सादिक और उसके नेटवर्क की गतिविधियां सीधे तौर पर देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक माहौल के लिए बड़ा खतरा है. इस पूरे नेटवर्क के जरिए विदेशों से फंडिंग, हवाला, कट्टरपंथी प्रचार, धार्मिक ट्रस्ट का गलत इस्तेमाल और संदिग्ध एनजीओ को फाइनेंशियल मदद जैसी चीजें चल रही थी. ED की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण की तैयारी पूरी, अश्विनी वैष्णव बोले- 'नियम 1 अक्टूबर से लागू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget