एक्सप्लोरर

CM सिद्धारमैया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED का बड़ा एक्शन! 300 करोड़ की संपत्तियां अटैच, जानें कहां तक पहुंची जांच

ED Seized 300 Crore Properties: आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी बीएम पार्वती के नाम पर 14 साइटों का मुआवजा दिलवाया.

ED Action In Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 142 अचल संपत्तियां जब्त की हैं. इन संपत्तियों की बाजार में कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये के आसपास हैं. ये सभी प्रोपर्टी रियल एस्टेट कारोबारियों और एजेंटों के नाम पर रजिस्टर थीं.

ईडी ने अपनी जांच लोकायुक्त पुलिस मैसूर की ओर से दर्ज एफआईआर पर शुरू की थी. आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी बीएम पार्वती के नाम पर 14 साइटों का मुआवजा दिलवाया. ये मुआवजा 3 एकड़ 16 गुंटा जमीन के बदले दिया गया, जिसे MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) ने अधिग्रहित किया था. इस जमीन के बदले कंपनसेशन में 14 पॉश लोकेशन पर प्लाट मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम अलॉट किए गए, जिनकी मार्केट में कीमत करीब 56 करोड़ रुपये थी.

जांच में क्या-क्या सामने आया?

गैरकानूनी साइट आवंटन:

MUDA ने कई और साइटें भी गलत तरीके से रियल एस्टेट कारोबारियों को आवंटित कीं. कारोबारियों ने इन साइटों को भारी मुनाफे पर बेचा और उससे काला धन कमाया.

बेनामी संपत्ति:

कई साइटें प्रभावशाली लोगों और कारोबारियों के बेनामी नामों पर रजिस्टर की गईं. इन साइटों की बिक्री से हुई कमाई को वैध आय के रूप में दिखाया गया.

अधिकारियों की भूमिका:

पूर्व MUDA आयुक्त डीबी नटेश ने इस घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जांच में पता चला कि MUDA के तत्कालीन चेयरमैन और आयुक्त को नकद, संपत्तियों और अन्य तरीकों से घूस दी गई.

धन शोधन का तरीका:

अवैध रूप से कमाए गए पैसे को एक सहकारी समिति के माध्यम से घुमाया गया. इस पैसे से संपत्तियां, लग्जरी गाड़ियां और अन्य महंगे सामान खरीदे गए.

गंभीर सबूत मिले:

छापेमारी के दौरान अवैध लेन-देन और घूसखोरी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए. ईडी इस मामले में गहराई से जांच कर रही है. इसमें शामिल सभी व्यक्तियों और धन शोधन के नेटवर्क की पड़ताल जारी है.

ये भी पढ़ें: 'वह भूमि आवंटन घोटाला मामले के आरोपी हैं', सिद्धरमैया के नाम पर मैसुरु रोड के नामकरण के प्रस्ताव से भड़की जेडी(एस)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget