एक्सप्लोरर

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के डोडा में आए भूकंप के बाद फिर महसूस हुए चार झटके, नागरिकों में दहशत, स्कूल किए बंद

Earthquake In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इस दौरान दो बच्चों सहित पांच लोगों को चोटें आईं.

Jammu Kashmir Earthquake Update: जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda) जिले में भूकंप के एक दिन बाद बुधवार (14 जून) को जम्मू क्षेत्र में कुल चार झटके महसूस किए गए हैं. लगातार भूकंप के झटकों से नागरिकों में दहशत फैल गई है. भूकंप के ताजा झटकों के बाद प्रशासन ने डोडा और किश्तवाड़ (Kishtwar) में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. 

किश्तवाड़ में सुबह 8 बजकर 29 मिनट पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था. इससे पहले, डोडा में सुबह 7.56 बजे 3.5 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे और भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. 

घाटी में लगातार महसूस हो रहे भूकंप के झटके

देर रात भी दो और भूकंप के झटके आए थे. आंकड़ों के मुताबिक, तड़के 2.20 बजे डोडा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. एनसीएस के अनुसार, दूसरा भूकंप, जिसकी तीव्रता 2.8 थी, रियासी जिले में कटरा से 74 किलोमीटर पूर्व में सुबह 2.43 बजे आया. इसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था. डोडा जिले में 5.4 की तीव्रता वाले भूकंप के एक दिन बाद ये चार झटके महसूस किए गए. जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे. 

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आया था भूकंप

भूंकप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि दोपहर एक बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र छह किलोमीटर की गहराई में था. अधिकारियों ने बताया था कि डोडा, भद्रवाह और गंडोह में भूकंप के झटके के कारण सैकड़ों इमारतों में दरारें आ गईं.

भद्रवाह के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दिलमीर चौधरी ने पीटीआई को बताया कि जिलाधिकारी ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है. एडीसी ने निवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि इससे स्थिति और खराब हो सकती है. उन्होंने लोगों को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी. 

(इनपुट भाषा से भी)

ये भी पढ़ें- 

Opposition Unity: क्या विपक्षी एकता की तस्वीर साफ हो चुकी है? समझें इस एक मुद्दे से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget