एक्सप्लोरर

Earthquake: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 तीव्रता दर्ज की गई है.

Earthquake in Andman & Nicobar Island: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andman & Nicobar Island) में शनिवार तड़के रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का एक और भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप के झटके पोर्टब्लेयर (Portblair) से 106 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में सुबह करीब 6 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप की गहराई जमीन से 70 किमी नीचे दर्ज की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक द्विप के सभी इलाकों से जानकारी एकत्र की जा रही है. वैसे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूंकप ज्यादा घातक नहीं माना जाता है. हालांकि भूकंप का केंद्र अगर कम गहराई पर हो और समुद्री इलाकों में हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. बता दें कि 24 घंटे के भीतर और उसी स्थान पर यह दूसरा झटका था. हालांकि, अधिकारियों द्वारा अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं दी गई है. हालांकि सभी जगहों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कोई भूकंप की वजह से कोई हानि तो नहीं हुई है.

भूकंप आने की क्या है वजह
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है. इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं. ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं. इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है.भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है. इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है. अगर भूकंप की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है जिससे भयानक तबाही होती है. लेकिन जो भूकंप धरती की गहराई में आते हैं उनसे सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं होता. समुद्र में भूकंप आने पर उंची और तेज लहरें उठती है जिसे सुनामी भी कहते हैं.

भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है
भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है.

ये भी पढ़ें

India Weather: पहाड़ से मैदान तक आसमानी आफत जारी- धर्मशाला में बादल फटने से तबाही, नासिक में पानी का कोहराम

ओवैसी ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना, INS Vikrant एयरक्राफ्ट के लिए कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget