एक्सप्लोरर

ओवैसी ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना, INS Vikrant एयरक्राफ्ट के लिए कह दी ये बड़ी बात

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारत के पहेल स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant के लॉन्च पर देश को बधाई दी. साथ ही रूस में चीन के साथ मिलिट्री ऑपरेशन में भारतीय सेना के शामिल पर कड़ी आपत्ति जताई.

Asaduddin Owaisi on INS Vikrant: भारत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आईएनएस विक्रांत और भारतीय नौसेना के नए झंडे को लॉन्च किया. इसमें आईएनएस विक्रांत सबसे गौरव की बात रहा. क्योंकि यह पहला स्वदेशी विमान वाहक है. देशभर में इसे लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन इस बीच AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए उनसे कुछ जवाब भी मांगे.

ओवैसी ने कहा, “जब आईएनएस विक्रांत लॉन्च किया गया, हमें यह भी सोचना होगा कि हमें तीसरे वाहक विमान की भी जरूरत है लेकिन वह (पीएम मोदी) अनुमति नहीं दे रहे हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है और उनके पास पैसा नहीं है. हमें 200 जहाजों की जरूरत है, लेकिन केवल 130 ही उपलब्ध है. मुझे यह भी उम्मीद है कि यह आईएनएस विक्रांत पीएम मोदी को चीन के बारे में बोलने का साहस देगा, जिसने हमारे क्षेत्र के 10 गांवों पर कब्जा कर लिया है. उम्मीद है कि आईएनएस उन्हें संसद में चीन का नाम लेने के लिए पर्याप्त ताकत देगा.”

बीजेपी ने भी ओवैसी को बनाया निशाना

वहीं भाजपा तेलंगाना ने ओवैसी के आईएनएस विक्रांत के प्रक्षेपण पर किए गए सवाल पर निशाना साधा. पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा, "इस खास मौके पर देश की सराहना करने के बजाय ओवैसी नकारात्मकता फैलाने का अपना सामान्य व्यवहार कायम रखे हुए हैं. वह सुरक्षा विश्लेषक नहीं हैं और उन्हें अपनी राजनीतिक मुद्रा छोड़ देनी चाहिए और एक बार ओवैसी को देश की सफलता पर खुशी मनानी चाहिए. ओवैसी को 'वर्तमान तथ्यों की जांच' करके ही कुछ बोलना चाहिए. ओवैसी भड़काने वाले और झूठे बयान दे रहे हैं जैसे कि 10 क्षेत्रों में चीन का कब्जा है और मोदी सरकार इस तरह के कृत्यों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि AIMIM और उसके नेता 'धर्म के नाम पर दूसरों को भड़काने वाली मानसिकता और दूसरों को भड़काने वाली मानसिकता से हमेशा नीचे रहते हैं और क्या नहीं''

ये भी पढ़ें

Odisha: अपने आवास पर मृत पाए गए जज, गर्दन पर मिले चोट के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget