एक्सप्लोरर

ई-टिकटिंग गैंग का हुआ खुलासा, आरपीएफ तलाश रही है टेरर फ़ंडिंग के लिंक

ग़ुलाम मुस्तफ़ा ने 2015 से टिकट दलाली का काम शुरू किया था. पहले उसने एक स्वतंत्र दलाल की तरह काम करना शुरू किया था. बाद में गैंग का हिस्सा हो गया. उसके लैप टॉप में बहुत सी चीज़ें कोड वर्ड में हैं जिससे धीरे धीरे नई बातें सामने आ रही हैं.

नई दिल्लीः रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स ने ई-टिकटिंग की कालाबाज़ारी का एक बड़ा गैंग पकड़ा है. इस गैंग में आपराधिक तरीक़े से पैसे कमाने के इतने हथकंडे अपनाए जाते थे कि जांच एजेंसियां भी हैरान हैं. इस सम्बंध में केंद्रपाड़ा के ग़ुलाम मुस्तफ़ा नाम के शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है. ग़ुलाम मुस्तफ़ा 10 दिन तक सुरक्षा एजेंसियों के पास था जिससे इसके गैंग से जुड़े अलग-अलग काम करने वाले लोगों के बारे में पता चला है. ये संगठित आपराधिक गैंग कितने तरह के काम करता है ये बात अब सामने आ रही है.

क्रिप्टो करेंसी में होता है कारोबार

ग़ुलाम मुस्तफ़ा ऑर्गनाइज़ तरीक़े से सॉफ़्ट वेयर डेवेलप करता था और फिर उसे अपने गैंग से जुड़े ग्राहकों को बेंचता था. इसके तार यात्रियों को टिकट बेंचने वाले एजेंट्स तक फैले हुए हैं. इस नेटवर्क से आने वाले पैसे को अलग-अलग बैंक एकाउंट्स में जमा कराया जाता है. पैसा ज़्यादा इकट्ठा हो जाने के बाद उसे क्रिप्टो करेंसी के मार्फ़त भी इस्तेमाल में लाया जाता है.

सरग़ना दुबई का और सॉफ़्ट वेयर कम्पनी सिंगापुर की

इस नेटवर्क का सरग़ना दुबई में रहता है और अभी पकड़ा नहीं गया है. इसके तार एक सॉफ़्ट वेयर कम्पनी से भी जुड़े हैं क्योंकि इस नेटवर्क से पैसा उस सॉफ़्ट वेयर कम्पनी को भी जा रहे हैं. मनी लॉंडरिंग के के मामले में सिंगापुर की पुलिस भी इस सॉफ़्ट वेयर कम्पनी की जाँच कर रही है.

गैंग के कोर ग्रुप में शामिल हैं 225 लोग

आरपीएफ के ड़ीजी अरुण कुमार ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस गैंग में सवा दो सौ लोग शामिल हैं. गैंग के सेकेंड लेयर में 18 लोग शामिल हैं . इस गैंग के 28 लोगों को आरपीएफ ने गिरफ़्तार किया है.

ग़ुलाम मुस्तफ़ा के लैप टॉप से हो रहे हैं खुलासे

ग़ुलाम मुस्तफ़ा ने 2015 से टिकट दलाली का काम शुरू किया था. पहले उसने एक स्वतंत्र दलाल की तरह काम करना शुरू किया था. बाद में गैंग का हिस्सा हो गया. उसके लैप टॉप में बहुत सी चीज़ें कोड वर्ड में हैं जिससे धीरे धीरे नई बातें सामने आ रही हैं. इस गैंग में ऐसे लोग भी हैं जिनके पास फ़र्ज़ी आधार कार्ड और फ़र्ज़ी पैन कार्ड निकालने का सॉफ़्ट वेयर है.

गुरु जी है टेक्नोलॉजी मास्टर माइंड

ये पूरा गैंग टेक्नोलोजी के दुरुपयोग से ही पैसे काम रहा है. इस गैंग की टेक्नोलोजी का मास्टर माइंड गुरु जी नाम का एक शख़्स है. पिछले डेढ़ महीने में 17 लाख रूपए ग़ुलाम मुस्तफ़ा के एकाउंट से गुरु जी के एकाउंट में गया है.

टेरर फ़ंडिंग का है अंदेशा

इस गैंग के कनेक्शन तहरिक-ए-पाकिस्तान से भी हैं. दुबई, पाकिस्तान, बंगलादेश और यूगोस्लाविया के कुछ गैंग से भी इसका जुड़ाव है. पाकिस्तान के बहुत सारे नम्बर ग़ुलाम मुस्तफ़ा के लैपटॉप से भी पाए गए हैं. ये गैंग हर महीने 15 करोड़ की कमाई कर रहा है.

झारखंडः शाहीन बाग की तर्ज पर रांची में प्रदर्शन शुरू, महिलाएं ले रही हैं हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget