एक्सप्लोरर

झारखंडः शाहीन बाग की तर्ज पर रांची में प्रदर्शन शुरू, महिलाएं ले रही हैं हिस्सा

झारखंड में इससे पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर प्रोटेस्ट हो चुके हैं. शनिवार को रांची के डोरंडा मैदान में तकरीबन 70 हजार महिला और पुरुषों ने प्रोटेस्ट किया था.

रांची: देश की राजधानी दिल्ली से लेकर कई जगह नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है. जिसमें महिला और पुरुष लगातार दिन-रात विरोध कर रहे हैं. ठीक उसी तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी मुस्लिम समुदाय की महिलाएं लगातार पिछले 24 घंटों से हज हाउस के सामने बैठकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही हैं.

24 घंटों से लगातार जारी है धरना

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब तक ये कानून वापस नहीं लिया जाता है तब तक हम धरने से नहीं उठेंगे. दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर यहां भी महिलाएं दिन-रात ठंड में बैठकर प्रोटेस्ट कर रही हैं. वहीं झारखंड की नई नवेली सरकार में हिस्सा बनने वाली आरजेडी ने भी रांची में राजभवन के सामने सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी नेता जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि ये कानून वापस होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह का काला कानून हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई की एकता को तोड़ने वाला है. इसलिए ये बहुत जरूरी है कि इस तरह का कानून वापस लेकर देश में शांति बहाल की जाए.

पहले भी हो चुका है प्रदर्शन

झारखंड में इससे पहले भी सीएए और एनआरसी को लेकर प्रोटेस्ट हो चुके हैं. शनिवार को रांची के डोरंडा मैदान में तकरीबन 70 हजार महिला और पुरुषों ने प्रोटेस्ट किया. वहीं रविवार को भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसी मैदान में प्रोटेस्ट किया. जिसमें जेएनयू के छात्र उमर खालिद समेत अन्य कई चेहरे शामिल हुए थे.

बात अगर झारखंड की करें तो आरजेडी यहां कांग्रेस और जेएमएम के साथ सरकार में है.कांग्रेस ने इससे पहले कहा है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है वहां कानून पूरी तरह से लागू होने पर रेज्योलुशन लाकर रोक लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: JDU स्टार प्रचारक लिस्ट से PK के बाहर होने पर टीम ने कहा- रिजल्ट बताएगा कौन है स्टार

बेटियों पर केस दर्ज होने पर बोले शायर मुनव्वर राणा, हुकूमत कान में तेल डालकर बैठी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget