एक्सप्लोरर

e-Conclave: कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को कानून समझने की जरूरत, सरकार चर्चा से चाहती है समाधान

विपक्ष के आरोपों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- मैं सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि इस आंदोलन को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- मैं किसानों से अपील करना चाहता हूं कि वह तुरंत आंदोलन खत्म करें और सरकार के गले लगे. मैं अभी भी आशावाद हूं कि किसान संगठन चर्चा करके सरकार के दिए प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे.

e-Conclave: केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले करीब दो महीनों से दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के e-Conclave में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों के आंदोलन पर कहा है कि विरोध कर रहे किसानों को कानून समझने की जरूरत है. हमने किसान नेताओं को बेहतर प्रस्ताव दिया है. हम चर्चा से समाधान चाहते हैं और हिंसा कोई समाधान नहीं है. सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है.

26 जनवरी की घटना से किसानों को भी दुख- कृषि मंत्री

कृषि मंत्री तोमर ने कहा, ''26 जनवरी की घटना से किसानों को भी दुख है. किसान संगठनों ने लाल किला हिंसा को लेकर माफी भी मांगी है. लेकिन फिर भी वह आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं है. हम चाहते हैं कि किसान आगे बढ़ें और सरकार के प्रस्ताव पर बात करें. सरकार हमेशा वार्ता के लिए तैयार है. अगर किसान अपना भी कोई प्रस्ताव देते हैं तो हम तुरंत इसपर चर्चा के लिए तैयार हैं.''

जो कुछ दिल्ली में हुआ, उसको पूरे देश ने देखा- कृषि मंत्री

लाल किला हिंसा को लेकर कृषि मंत्री ने कहा, ''हिंसा को लेकर कानून अपना काम करेगा. इस पर पंजाब सरकार या केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है. सरकार पर किसान संगठनों की ओर से जो आरोप लग रहे हैं, उनका कोई औचित्य नहीं है. जो कुछ दिल्ली में हुआ, उसको पूरे देश ने देखा है. किसी के बोल देने से किसी पर आरोप नहीं चिपक जाता. हिंसा की जांच एजेंसियां कर रही हैं, ये उनका काम है.''

विपक्ष के आरोपों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''मैं सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि इस आंदोलन को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए.' उन्होंने कहा, ''विपक्षी दल अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते हैं और ये लोग किसान के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं. कई जगह कुछ लोग किसानों को उकसा रहे हैं. लेकिन इस आंदोलन का चुनाव से कोई वास्ता नहीं है.'' तोमर ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''मैं किसानों से अपील करना चाहता हूं कि वह तुरंत आंदोलन खत्म करें और सरकार के गले लगे. मैं अभी भी आशावाद हूं कि किसान संगठन चर्चा करके सरकार के दिए प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे.''

यह भी पढ़ें-

e-Conclave: FICCI अध्यक्ष उदय शंकर बोले- कोरोना की वजह से देश पीछे गया, लेकिन बजट बहुत सराहनीय

दिल्ली बॉर्डर पर बाड़ेबंदी को लेकर राहुल-प्रियंका का सवाल- 'प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget