एक्सप्लोरर

अपने बायोपिक के लॉन्च पर बाबा रामदेव ने कहा- मैंने मौत को सात बार करीब से देखा है

अपने बायोपिक से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान योग गुरू रामदेव ने कई बड़ी बातें कहीं जिसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने मौत को सात बार करीब से देखा है.

नई दिल्ली: योग गुरू बाबा रामदेव पर बना बायोपिक जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है. उनके जीवन पर बने इस बायोपिक का नाम 'स्वामी रामदेव- एक संघर्ष'  है. इसी से जुड़े एक कार्यक्रम के मौके पर उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर राजनीति में नहीं आने वाले. इस मौके पर रामदेव ने दंग करने वाली जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने सात बार मौत को बेहद करीब से देखा है.

आपको बता दें कि योग से लेकर स्वदेशी का नारा एक बार फिर से बुलंद करने वाले बाबा को लोग ऐसी ही कई बातों के लिए बेहद पसंद करते हैं. अब उनके जीवन में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. आपको बता दें कि उनके जीवन की सफलता पर एक बायोपिक बनकर तैयार है और इसे जल्द ही टेलिकॉस्ट किया जाना है.

इसमें बाबा रामदेव के बचपन की भूमिक नामचीन फिल्मों में काम कर चुके नमन ने निभाई है. वहीं रामदेव को गांव छोड़ने पर मजबूर करने वाले दबंग की भूमिका तेज सप्रू ने निभाई है. वहीं स्वयं रामदेव का रोल क्रांति प्रकाश झा निभा रहे हैं. इससे जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कई बड़ी बातें कहीं जिसमें सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने कभी राजनीति में नहीं आने का संकल्प लिया है.

बातचीत के सिलसिले के दौरान उन्होंने कहा, "मैंने सात बार मौत को करीब से देखा है, जिसके बाद मुझे ये ज्ञात हो गया कि मरना तो एक दिन है लेकिन मैंने तय किया कि भारत माता का कर्ज़ चुका कर जाना है." उन्होंने आगे कहा, "आज जब मेरी बात होती है तब मेरी सफलता की बातें होती है. डिस्कवरी के लोग जब पहली बार मेरे पास आये थे तब मैंने बायोपिक के लिए मना कर दिया था. मुझे हमेशा लोगों का साथ मिला है."

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "मैं भाग्यवादी नहीं हूं, पुरुषार्थवादी हूं. मैं अभी रुका नही हूं. मैंने 50 सालों का एक मास्टर प्लान बनाया है जिनमें एक करोड़ से ज़्यादा बच्चों को शिक्षा देने का लक्ष्य है." आपको बता दें कि आने वाली 10 तारीख को छत्रसाल स्टेडियम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद और अन्य राजनेताओं के लिए रामदेव के बायोपिक की स्क्रीनिंग रखी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget