एक्सप्लोरर

सेना ने 6 सालों में घटिया गोला-बारूद की वजह से खोए 27 जवान, एक हजार करोड़ का नुकसान भी उठाया: रिपोर्ट

खराब गोला-बारूद की घटनाएं पैदल सेना से लेकर टैंक के गोले, तोपखाने और एयर-डिफेंस यूनिट्स में सामने आई हैं. क्योंकि ये सभी यूनिट्स ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का गोला-बारूद इस्तेमाल करती हैं.

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पिछले 6 साल में घटिया गोला-बारूद की वजह से अपने 27 जवानों को खो दिया है. इतना ही नहीं सेना को करीब एक हजार करोड़ का नुकसान भी हुआ है. यह खुलासा सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट से हुआ है जिसमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के बनाए हथियारों पर सवाल खड़े किए गए हैं.

थलसेना ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के खराब गोला-बारूद को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खराब गोला-बारूद के चलते पिछले 6 सालों में यानी की 2014 से लेकर 2020 तक 27 सैनिकों की जान जा चुकी है.

इन घटनाओं में साल 2016 में महाराष्ट्र के पुलगांव में हथियारों को डिपो में लगी आग भी शामिल है जिसमें 19 जवानों की जान चली गई थी. खराब गोला-बारूद की घटनाएं पैदल सेना से लेकर टैंक के गोले, तोपखाने और एयर-डिफेंस यूनिट्स में सामने आई हैं. क्योंकि ये सभी यूनिट्स ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का गोला-बारूद इस्तेमाल करती हैं.

खराब गोला-बारूद के चलते 403 दुर्घटनाएं सेना की आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 6 साल में खराब गोला-बारूद के चलते अब तक 403 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. अबतक इन खराब गोला-बारूद के चलते कुल 27 सैनिकों की जान चली गई है और 159 सैनिक घायल हो चुके हैं. इस खराब गोला बारूद के चलते अब तक 960 करोड़ का नुकसान भी हो चुका है. इतनी बड़ी रकम में कम से कम 100 मीडियम गन्स यानी तोप खरीदी जा सकती थीं.

खास बात ये है कि ये रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब भारत का पिछले 5 महीने से लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी पर चीन से टक्कर ले रहा है. सेना की इस रिपोर्ट पर अभी तक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का पक्ष सामने नहीं आया है. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड की कार्यशैली को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने इसके कॉरपेरेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए एक प्राइवेट कंसलटेंसी कंपनी को हायर किया गया है.

ये भी पढ़ें- हाथरस में दरिंदगी की शिकार बेटी का पुलिस ने जबरन किया अंतिम संस्कार, नहीं सुनी परिवारवालों की गुहार

क्यों खास है अमेरिकी चुनाव की प्रेसिडेंशियल डिबेट? जानें इसका इतिहास, क्या वोटर पर होता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Mumbai On Red Alert | BMC: अंधेरी टू परेल.. BMC के दावे फिर हुए फेल | Monsoon Alert | Breaking News
Sansani | Crime News: बीवी की खूनी लीला का 'मुर्दा गवाह' !
DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget