एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में वाहनों के पंजीकरण की संख्या आई भारी कमी

महाराष्ट्र में वाहन पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के 50 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में अप्रैल और मई में 27,278 नए वाहनों का पंजीकरण किया गया.

मुंबई: लॉकडाउन लागू होने के दौरान अप्रैल और मई में महाराष्ट्र आरटीओ में वाहनों के पंजीकरण की संख्या में बड़ी कमी आई है. इस साल इस अवधि में केवल 27,278 वाहनों का पंजीकरण कराया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में चार लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण कराया गया था. वाहन पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के 50 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में अप्रैल और मई में 27,278 नए वाहनों का पंजीकरण किया गया. राज्य में पिछले साल इसी अवधि में 4,01,961 वाहनों का पंजीकरण किया गया था. मोटर वाहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण की संख्या में गिरावट आने और कोविड-19 संक्रमण के कारण कर संग्रह में कमी आने से आटीओ के राजस्व संग्रह पर प्रतिकूल असर पड़ा है. आरटीओ ने अप्रैल और मई में 95.71 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,339.67 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया गया था. हर साल 8,300 करोड़ रुपये से अधिक का एकत्र होता राजस्व महाराष्ट्र में वाहनों की कुल संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है जो कि सर्वाधिक है और करों के रूप में हर वर्ष 8,300 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व एकत्र होता है. आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने में जिन वाहनों का पंजीकरण किया गया है, उनमें से अधिकतर मार्च में बेचे गए थे. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के कारण ऋण मंजूरी में देरी और कागजी काम पूरा नहीं होने जैसी समस्याओं के कारण वाहनों का तत्काल पंजीकरण नहीं हो पाया था. इसलिए, पंजीकरण पिछले दो महीने में किया गया. पिछले 2 महीनों में हुआ 50 आरटीओ में वाहनों का पंजीकरण पिछले दो महीने में जिन वाहनों का पंजीकरण किया गया, उनमें सर्वाधिक दो पहिया वाहन (20,590) हैं. इसके बाद कारों (3,914) का पंजीकरण किया गया है. सूत्रों ने बताया कि पिछले दो महीने में जिन 50 आरटीओ में वाहनों का पंजीकरण किया गया है, उनमें सर्वाधिक संख्या में वाहनों का पंजीकरण पुणे आरटीओ (1,792) में किया गया है. परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों में ढील के साथ वाहनों के पंजीकरण की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. ये भी पढ़े. कोरोना: राजस्थान ने फिर सील कीं अंतर्राज्यीय सीमाएं, आने जाने के लिए लेनी होगी अनुमति Delhi: Manoj Tiwari ने CM पर साधा निशाना,कहा-'Kejriwal एक भी दिन जनता के बीच नजर नहीं आए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget