एक्सप्लोरर

Dual Degree Program: डुअल डिग्री पर यूजीसी ने दूर की हर उलझन, आप भी जानिए इससे जुड़ी हर बात

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने मंगलवार को डुअल डिग्री प्रोग्राम से जुड़े कई संशय और कंफ्यूजन को दूर कर दिया. यूजीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया.

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने मंगलवार को डुअल डिग्री प्रोग्राम से जुड़े कई संशय और कंफ्यूजन को दूर कर दिया. यूजीसी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जॉइंट, डुअल और ट्विनिंग प्रोग्राम को शुरू करने की घोषणा की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर ममीडाला जगदीश कुमार, UGC के सेक्रेटरी प्रोफेसर रजनीश जैन और प्रोफेसर यूजीसी सेक्रेटरी प्रोफेसर रजनीश जैन भी जुड़े थे. इस दौरान इन लोगों ने बताया कि UGC द्वारा जारी जॉइंट डिग्री और डुअल डिग्री प्रोग्राम हाल ही में जारी किए गए टू डिग्री प्रोग्राम से अलग है. छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा. दरअसल नए प्रोग्राम के जरिए भारतीय छात्रों को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी.

मिलेगा 30 प्रतिशत स्कोर

यूजीसी ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रोग्राम के तहत इंडियन स्टूडेंट्स को विदेशी संस्थानों से क्रेडिट लेने की अनुमति दी जाएगी. यह क्रेडिट 30 प्रतिशत की ऊपरी सीमा तक विदेशी संस्थान से लिया जा सकेगा. वहीं विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30 प्रतिशत क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का मौका मिलेगा.

कौन से संस्थान ऐसा करने के लिए क्वॉलिफाई करते हैं ?

इस सवाल को लेकर भी काफी कंफ्यूजन की स्थिति थी, जिसे यूजीसी ने सपष्ट किया. भारतीय संस्थान संयुक्त डिग्री के लिए टॉप 1,000 क्यूएस या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में किसी भी विदेशी संस्थान के साथ सहयोग कर सकते हैं. जो इंस्टिट्यूट इसके लिए क्वॉलिफाई करते हैं, वो इस प्रकार हैं.

1. NAAC ग्रेडिंग में 3.01 या उससे अधिक लाने वाले कॉलेज

2. NIRF रैंकिंग या QS रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग टॉप 1000 विश्वविद्यालय

3. NIRF रैंकिंग या टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग या QS रैंकिंग के अनुसार टॉप 1000 कॉलेज

इस सुविधा, प्रोग्राम को कॉलेज/विश्वविद्यालय सांविधिक बॉडी में चर्चा करने के बाद और मंजूरी लेकर लागू कर सकते हैं.  

ये है सबसे खास बात

इस प्रोग्राम की सबसे खास बात ये है कि इससे स्टूडेंट्स किसी भी विदेशी संस्थान से 30% की ऊपरी सीमा तक क्रेडिट पा सकते हैं. विदेशी छात्र भी भारतीय विश्वविद्यालय से 30% क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं. भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान डिग्री देगा, जबकि छात्रों को एक या दो सेमेस्टर के लिए विदेश में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा. विदेशी संस्थान एक प्रमाण पत्र देगा जो यह दर्शाएगा कि छात्र को इतने क्रेडिट दिए गए हैं. डिग्री भारतीय संस्थान द्वारा दी जाएगी जिसके लिए छात्र ने नामांकन किया है. यूजीसी ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रवेश नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

गौरतलब है कि वर्तमान में भारतीय संस्थानों में 4 करोड़ स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी संख्या अब 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. इन प्रोग्राम के सफल क्रियान्वयन के जरिए छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ सकती है. वहीं अंतर्राष्ट्रीयकरण से शिक्षा में सुधार होने की उम्मीद है. भारतीय छात्र विदेश में पढ़ेंगे, जबकि विदेशी छात्र भारत में पढ़ सकेंगे. इन नियमों के माध्यम से बड़े लाभ हो सकते हैं. यह जानना जरूरी है कि पहले जॉइंट डिग्रियां नहीं होती थीं, लेकिन अब इसे मंजूरी दे दी गई है. वर्ष 2012, 2016 में भी इसी तरह की व्यवस्था थी. लेकिन अब नई शिक्षा पॉलिसी के अंतर्गत शिक्षा को और समग्र बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं. 

ऑनलाइन क्यों नहीं?

यह सवाल पूछने पर कि आखिर इन प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन मोड की सुविधा क्यों उपलब्ध नहीं की गई है. इस पर प्रोफेसर जगदीश कुमार कहते हैं कि "इसके लिए कोई ऑनलाइन मोड नहीं है. भारतीय/विदेशी छात्रों को क्रेडिट के लिए शारीरिक रूप से संस्थान में जाना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि विदेशी छात्र हमारे देश आकार और हमारे छात्र दूसरे देश जाकर ज्यादा अच्छी तरह से एक-दूसरे को समझ सकते हैं. यह भारतीय और विदेशी छात्रों को एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा." प्रोफेसर मामीडाला के अनुसार ऑनलाइन मोड के माध्यम से सीखने के तुलना में फिजिकली कॉलेज जाकर देश और स्थान से अनुभवात्मक शिक्षा बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें

AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा - दिल्ली हिंसा के पीछे बीजेपी का हाथ, मुख्य आरोपी की तस्वीरें की शेयर

Jahangirpuri Violence: आदेश गुप्ता पर AAP का पलटवार, कहा- सिर्फ बीजेपी को होता है दंगों का फायदा, पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget