एक्सप्लोरर

Drone In Valley: पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन में भरकर भेजे टाइमर वाले बम, BSF ने नाकाम की साजिश

Drone In Valley Latest News: BSP ने बताया है कि ड्रोन से लटके पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर तीन चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था.

Drone in Kanachak Area: भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान बार बार कभी कश्मीर तो कभी पंजाब और राजस्थान में बॉर्डर से सटे इलाकों में ड्रोन (Drone) के जरिए साजिश रचता रहता है. ताजा मामला कश्मीर (Kashmir) के कनाचक इलाके का है. यहां बीएसएफ ने टिफिन बॉक्स के अंदर से आईईडी बरामद किए हैं, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था. हालांकि समय रहते बीएसएफ ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया.

टिफिन बॉक्स के अंदर पैक किए गए थे तीन चुंबकीय आईईडी 

बीएसएफ ने कल रात करीब 11 बजे कनाचक इलाके में एक ड्रोन गतिविधि देखी थी और उसपर गोलियां चलाईं. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस बल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया. बीएसफ ने बताया है कि ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया. पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर तीन चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था. आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक मामला दर्ज किया गया है.''

संग्दिध ड्रोन करीब हवा में 800 मीटर ऊपर उड़ रहा था. इससे पहले भी कठुआ जिले में बीएफएफ ने एक ड्रोन को मार गिराया था, जिसमें बम जैसी कोई चीज मिली थी. वहां के स्थानीय लोगों ने ड्रोन को देखा था.

अमरनाथ यात्रा से पहले सेना सतर्क

सीमापार से बार-बार ड्रोन की गतिविधियां होने के चलते पुलिस तलाशी दल नियमित रूप से उस क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं. ये घटना दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले हुई है. इस यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां 30 जून से 43 दिवसीय अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) दो मार्गों से शुरू होने वाली है.

यह भी पढ़ें-

Defence Acquisition: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ भारत का बड़ा कदम, 76 हजार करोड़ के हथियार खरीद को मंजूरी

Remarks On Prophet Mohammad: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर विवाद गरमाया, कुवैत के सुपर मार्केट ने भारतीय प्रोडक्‍ट्स को हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
SIR पर घमासान: EC विवाद के बीच मैदान में उतरे BJP के 12 CM, विपक्ष का पलटवार
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget