एक्सप्लोरर

DRDO का तैयार किया गया यूएवी कर्नाटक के गांव में हुआ क्रैश, तकनीकी खराबी को बताया गया कारण

DRDO Drone Crash: यूएवी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच चल रही है.

DRDO Drone Crash: रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) का बनाया गया एक मानव रहित विमान (UAV) तकनीकी खराबी आने के बाद क्रैश हो गया. कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में इस यूएवी की क्रैश लैंडिंग हुई. हालांकि राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ, क्योंकि ये ड्रोन खाली मैदान में जाकर क्रैश हुआ था. इस मामले की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू हुई. 

खेतों में जाकर गिरा यूएवी
इस हादसे को लेकर डीआरडीओ ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ियों की जांच की जा रही है, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. डीआरडीओ से जुड़े अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि ये मानव रहित विमान- तापस 07 ए-14, कर्नाटक के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आईं. 

DRDO ने दी जानकारी
इस हादसे को लेकर डीआरडीओ की तरफ से एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी भी दी गई. जिसमें बताया गया, ‘‘ये घटना उस वक्त हुई जब डीआरडीओ का ये यूएवी टेस्टिंग फ्लाइट पर था. यूएवी तापस ने सुबह (रविवार 21 अगस्त) कर्नाटक के एटीआर चैलकेरे से परीक्षण के लिये उड़ान भरी थी. तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.’’ 

क्रैश के बाद कई टुकड़ों में बंटा यूएवी
जैसे ही डीआरडीओ का ये यूएवी खेत में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा, इसके साथ तेज आवाज आई... जिसके चलते आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की ही तरफ से अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि क्रैश के बाद इस यूएवी के कई टुकड़े हो गए और पुर्जे काफी दूर तक बिखर गए थे. क्रैश के बाद जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि ग्रामीण यूएवी के टुकड़ों के नजदीक जाकर उन्हें छू रहे हैं, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को इससे दूर किया और बाद में मलबे को उठा लिया गया. 

(इनपुट- भाषा से भी)

ये भी पढ़ें: INDIA Alliance Logo: मुंबई बैठक में 'इंडिया' गठबंधन को मिलेगा नया लोगो! बढ़ सकते हैं कुनबे में नए दल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget