एक्सप्लोरर

भारत ने तैयार की 8000 km की रेंज वाली हाइपरसोनिक मिसाइल K-6, जल्द होगा टेस्ट

K-6 भारत की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे पनडुब्बी से दागा जाएगा. इस मिसाइल को परमाणु पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाएगा, जो 8000 किलोमीटर की रेंज तक आसानी से निशाना साधने में सक्षम होगी.

India’s Hypersonic Missile K-6: इजरायल-ईरान जंग के दौरान जब अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर के साथ ही ईरान के इस्फहान परमाणु संयंत्र पर पनडुब्बी से लॉन्च की गई टॉमहॉक मिसाइल से हमला किया, तो हर कोई हैरान रह गया कि कई सौ किलोमीटर दूर समंदर से ऐसे किसी हमले को भी अंजाम दिया जा सकता है. इसी दिशा में भारत भी एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है.

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली पहली हाइपरसोनिक मिसाइल K-6 बनाकर तैयार कर ली है. इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की रेंज करीब 8,000 किलोमीटर है और इसका जल्द परीक्षण किया जा सकता है. हाल ही में डीआरडीओ की ओर से आयोजित एक सेमिनार में K-6 मिसाइल की खूबियों के बारे में जानकारी साझा की गई. इस K-6 मिसाइल की स्पीड 7.5 मैक है यानी 9,200 किलोमीटर प्रति घंटा है.

भारत की दो परमाणु पनडुब्बी जंगी बेड़े में, एक इसी वर्ष हो सकती है तैयार

K-6 भारत की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे पनडुब्बी से दागा जाएगा. इस मिसाइल को निकट भविष्य में बनाए जाने वाली परमाणु पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाएगा. भारत के पास फिलहाल INS अरिहंत और INS अरिघात, दो परमाणु पनडुब्बियां हैं.

INS अरिहंत और INS अरिघात परमाणु पनडुब्बियों से K-15 (750 किलोमीटर रेंज), K-4 (3,500 किलोमीटर रेंज) और K-5 (5,000 किलोमीटर) स्ट्रेटेजिक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं. ये सभी K-6 की तरह ही सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल यानी SBLM हैं. इसके अलावा, इस वर्ष के अंत तक तीसरी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन भी बनकर तैयार हो सकती है.

भारत ने पिछले साल तैयार कर ली थी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल

पिछले साल, नवंबर में भारत ने पहली हाइपरसोनिक मिसाइल बनाकर तैयार कर ली थी. डीआरडीओ ने ओडिशा के तट से 1,500 किलोमीटर से भी दूर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल फ्लाइट ट्रायल किया था. इसके साथ ही भारत अब रूस और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो गया था, जिनके आयुध में एक लंबे समय से आवाज की गति से पांच गुना तेज रफ्तार स्पीड वाली मिसाइल हैं.

हाइपरसोनिक मिसाइल की स्पीड मैक-5 यानी आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा से लेकर मैक-25 तक होती है. इस मिसाइल को दुश्मन की रडार या फिर एयर-डिफेंस सिस्टम भी डिटेक्ट करने में नाकाम रहती हैं.

इजरायल-ईरान जंग में हुआ हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल

मिडिल-ईस्ट संकट के दौरान पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर हाइपरसोनिक दागकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. हाल ही में इजरायल-ईरान जंग में भी हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. ईरान ने इजरायल के तेल अवीव और दूसरे शहरों पर हमला करने के लिए हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया. इजरायल का आयरन डोम और अमेरिका का थाड (टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एयर डिफेंस) सिस्टम भी इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा, जिसके चलते इजरायल में भी भारी तबाही देखने को मिली.

रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल का किया इस्तेमाल

रूस ने भी यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक ‘किंझल’ मिसाइल का इस्तेमाल किया है. रूस ने मिग-31 फाइटर जेट से इस किंझल मिसाइल को लॉन्च किया था. हाल ही में अमेरिका ने भी हाइपरसोनिक मिसाइल ‘मैको’ बनाने का दावा किया था, जिन्हें लड़ाकू विमान से दागा जाएगा.

चीन के बेड़े में डीएफ-17 हाइपरसोनिक मिसाइल शामिल

चीन के पास ‘डीएफ-17’ हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है. इस मिसाइल की स्पीड मैक-5 से मैक-10 के बीच है. इसके अलावा चीन के जंगी बेड़े में ‘YJ-21’ एंटी शिप हाइपरसोनिक मिसाइल भी है.

यह भी पढ़ेंः भारत में बेहतर जिंदगी की तलाश, थार के रेगिस्तान में प्यास से मौत में बदली पाकिस्तानी जोड़े की आस

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget