एक्सप्लोरर

T-3 से घरेलू उड़ानें ना होने के कारण एयरपोर्ट मेट्रो प्रभावित हुई: DMRC

नई दिल्ली: डीएमआरसी के प्रमुख मंगू सिंह ने कहा है कि सस्ती घरेलू विमान सेवाओं की उड़ानों का संचालन टर्मिनल थ्री से न होना दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए एक बड़ी ‘बाधा’ रहा है.

हालांकि इस प्रमुख कॉरीडोर में इस साल अगस्त में दैनिक यात्रियों की संख्या ने 50 हजार का आंकड़ा छूकर एक उपलब्धि हासिल की है लेकिन सिंह का कहना है कि यदि चीजें योजना के अनुरूप हुई होतीं तो यह संख्या कहीं ज्यादा होती.

उन्होंने कहा कि जब 23 किलोमीटर लंबा गलियारा बन रहा था, तब ऐसी योजना थी कि घरेलू समेत तमाम उड़ानों का संचालन टी थ्री से हुआ करेगा. लेकिन ‘हमें नहीं पता’ कि क्यों अधिकारियों ने टर्मिनल 1 से संचालन जारी रखने का फैसला किया.

सिंह ने बताया, ‘‘यह वाकई एक झटका है क्योंकि हमारा मानना है कि घरेलू विमान सेवाओं के जरिए सफर करने वाले लोग सार्वजनिक यातायात का इस्तेमाल करते हैं. टी थ्री के लोग अकसर अपने खुद के वाहनों में आते हैं. हालांकि हम दोनों टर्मिनल्स के बीच फीडर सेवा चला रहे हैं और इससे कुछ हद तक मदद मिली है.’’ उन्होंने कहा कि योजना के चरण में, यह भी सोचा गया था कि संपत्ति का विकास इस कॉरीडोर के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत होगा लेकिन कम यात्रियों की संख्या इसके रास्ते में आ रही थी. इस वजह से मेट्रो को किराए घटाने पड़े.

सिंह ने कहा कि इसके पीछे का विचार यह था कि जब यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो संपत्ति का विकास भी होगा.

बीते साल सितंबर में किराए 50 फीसदी कम किए गए थे ताकि तुलनात्मक रूप से महंगी लाइन को लोकप्रिय बनाया जा सके. यह लाइन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन को टी थ्री से जोड़ती है. अधिकतम किराए को वर्ष 2013 के 180 रूपए से घटाकर 60 रूपए कर दिया गया जबकि न्यूनतम किराए को 50 रूपए से घटाकर 10 रूपए कर दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक बड़ा फायदा इसलिए मिला क्योंकि हम पहले से ही एक सिस्टम का संचालन कर रहे हैं. कई चीजें हम बेहद सरल तरीके से कर पाए. नियंत्रण केंद्र को यहां स्थानांतरित कर दिया गया. इसी तरह रखरखाव कर्मचारी साझा कर लिए गए. जहां तक संचालन और रख रखाव के खर्च की बात है तो हम बहुत सी दक्षता ला पाए.’’ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2013 में दैनिक तौर पर औसत यात्री संख्या 10,069 थी. मार्च 2014 में यह बढ़कर लगभग 12,000 हो गई. एक साल बाद यह बढ़कर 19,466 हो गई.

28 अगस्त 2015 में 32,000 से ज्यादा लोगों ने इस लाइन पर सफर किया. इसके एक साल बाद इसमें यात्रियों की संख्या अब तक सबसे अधिक यानी 50,000 हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget