एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई

सीएम ममता बनर्जी की डॉक्टर्स से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील के बाद जूनियर डॉक्टर्स के संयुक्त मंच के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मौजूदा समस्या का समाधान निकालने के लिये कोई ईमानदार पहल नहीं की गयी है.

नई दिल्लीः कोलकाता में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील को ठुकरा दिया और कहा कि इस गतिरोध को दूर करने के लिये मुख्यमंत्री की ओर से कोई ईमानदार कदम नहीं उठाया गया. मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनरत जूनियर डॉक्टर्स से अपना प्रदर्शन खत्म करने और ड्यूटी पर लौटने की अपील की थी.

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने और काम पर वापस लौटने की अपील की और उन्होंने जूनियर डॉक्टर्स के इलाज के खर्च वहन करने का भी वादा किया है.

प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से काम पर लौटने की मुख्यमंत्री की अपील के बाद जूनियर डॉक्टर्स के संयुक्त मंच के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमलोग ड्यूटी पर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से इसका (मौजूदा समस्या का) समाधान निकालने के लिये कोई ईमानदार पहल नहीं की गयी है.’

प्रदर्शनरत जूनियर डॉक्टर्स ने बनर्जी के उस दावे को भी खारिज किया कि उनके कुछ सहकर्मी उनसे मिलने के लिये राज्य सचिवालय गये थे.

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई

ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार सभी जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने निजी अस्पताल में भर्ती जूनियर डॉक्टर के इलाज के सभी खर्चों को उठाने का फैसला लिया है. राज्य सरकार सूबे में सभी मेडिकल सुविधाएं जल्द से जल्द दोबारा चालू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है. 10 जून को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और हमने लगातार इस मसले के समाधान की कोशिश की है.

पश्चिम बंगालः डॉक्टर्स ने ड्यूटी पर लौटने की सीएम ममता बनर्जी की अपील ठुकराई

उन्होंने कहा, ‘संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है उसमें कोई सच्चाई नहीं है. कोई भी जूनियर डॉक्टर उनसे मिलने के लिये नहीं गया था. वह दावा कर रही हैं कि हमलोग समाधान निकालने और बातचीत के खिलाफ हैं. लेकिन हम चाहते हैं कि वह नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल आयें और हमें सुनें और बीमार लोगों की सेवा के लिये जरूरी कदम उठायें.’

इससे पहले बनर्जी ने राज्य सचिवालय में मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया था कि कुछ जूनियर डॉक्टर उनसे मिलने के लिये सचिवालय आये थे. हालांकि वह पत्रकारों से बातचीत बीच में छोड़ कर चली गयी थीं.

क्या है मामला दरअसल 10 जून को कोलकाता के एनआरएस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद कोलकाता के डॉक्टर्स 5 दिन से हड़ताल पर गए हुए हैं. राज्य में मेडिकल और उपचार व्यवस्था चरमरा गई है. इतना ही नहीं बंगाल के डॉक्टर्स को देशभर के डॉक्टर्स का समर्थन मिल रहा है और दिल्ली के एम्स, सफदरजंग समेत कई अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget