एक्सप्लोरर

Karnataka Corona Death: डीके शिवकुमार का दावा- इस साल जून तक राज्य में कोरोना से 35 हजार नहीं 3 लाख मरे, आंकड़े छुपा रही सरकार

Karnataka Coronavirus Death: शिवकुमार ने कहा- मौत का आंकड़ा रखना जरूरी है. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम घर घर जाकर मरने वाले लोगों की सूची तैयार करेंगे. हम उन्हें मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे.

बैंगलुरू: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी से होने वाली मौतों को लेकर बड़ा दावा किया है. डीके शिवकुमार ने कहा है कि राज्य में इस साल कोरोना से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. हमारी पार्टी उन लोगों की लिस्ट बना रही है, जिन्होंने इस महामारी की वजह से दम तोड़ दिया. उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार मौत के आंकड़े को कम करके दिखा रही है.

हम घर घर जाकर मरने वाले लोगों की सूची तैयार करेंगे- शिवकुमार

शिवकुमार के मुताबिक, इस साल महामारी के कारण तीन लाख से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि सरकार का आधिकारिक 35,000 से ज्यादा है. डीके शिवकुमार ने कहा, ‘’मौत का आंकड़ा रखना जरूरी है. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम घर घर जाकर पिछले साल और इस साल मरने वाले लोगों की सूची तैयार करेंगे. हम उन्हें मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे.’’

अधिकारियों पर बनाएंगे कोरोना मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव- शिवकुमार

शिवकुमार ने आगे कहा, ‘’हम लोगों ने उन परिवारों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें कोरोना मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है. हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अधिकारियों पर प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाएंगे, जिसका इस्तेमाल सरकार से मुआवजे का दावा करने के लिए किया जाएगा.’’ शिवकुमार ने जन्म और मृत्यु के मुख्य रजिस्ट्रार के कार्यालय की eJanMa वेबसाइट से मौत के आंकड़ों का हवाला दिया है. उन्होंने कहा, "एक जनवरी से 13 जून के बीच राज्य में 3.27 लाख मौतें हुई हैं."

सरकार का आधिकारिक आंकड़ा क्या है?

बता दें कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना से अबतक 35 हजार 134 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 3,203 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,47,013 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 14,302 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27,46,544 हो गई.

यह भी पढ़ें-

महंगाई की मार: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, 35 पैसे प्रति लीटर महंगा, जानिए ताजा कीमतें

केन्द्रीय कृषि मंत्री बोले- नहीं वापस होंगे तीनों नए कृषि कानून, राकेश टिकैत का पलटवार, कहा- हठधर्मिता से पैदा हुए इमरजेंसी जैसे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget