एक्सप्लोरर

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के समर्थन में उतरी कांग्रेस और जेडीएस, गिरफ्तारी की निंदा की

कांग्रेस और युवा कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने भी शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि वे अपने नेता के साथ हैं. वहीं, मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

बेंगलुरुः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी का कर्नाटक में विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को कड़ी निंदा की. कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले पार्टी के नेता शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दिल्ली में गिरफ्तार किया. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एचडी कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर असहमति के स्वर को दबाने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

वहीं, मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पूर्व मंत्री पर लगे आरोप गलत साबित हुए तो उन्हें सबसे ज्यादा प्रसन्नता होगी. शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने पास के रामनगर और बेल्लारी में विरोध प्रदर्शन किया.

सिद्धरमैया ने शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ''यह सिर्फ बीजेपी सरकार की ढ़ांचागत विफलताओं से ध्यान भटकाने और असंतोष की आवाज़ को रोकने की कोशिश है. डीके शिवकुमार उनकी प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हुए हैं.''

वहीं, जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि ईडी ने कई दिनों तक पूछताछ के बाद शिवकुमार को गिरफ्तार करने के पीछे उनके सहयोग नहीं करने को कारण बताया है. यहां तक कि उन्हें गणेश चतुर्थी पर एक दिन की भी छूट नहीं दी गई.

कांग्रेस और युवा कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने भी शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि वे अपने नेता के साथ हैं.

प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''जांच में पूरे सहयोग के बावजूद डी के शिवकुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया है. यह राजनीतिक प्रतिशोध है और कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का हथकंडा है.''

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने डीके शिवकुमार को किया गिरफ्तार, कांग्रेस नेता ने कहा- मैं बदले की राजनीति का शिकार

डीके शिवकुमार मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कांग्रेस समर्थकों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget