एक्सप्लोरर

BJP और RSS के असंतुष्ट लोगों ने भड़काया किसान आंदोलन, हिंसा के लिए भी यही जिम्मेदार: कांग्रेस

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस पर किसान आंदोलन में हिंसा फैलाने के लगाये गये आरोप को विपक्षी पार्टी ने आज खारिज करते हुए पलटवार किया और कहा कि बीजेपी और संघ के असंतुष्ट लोगों ने किसान आंदोलन को भड़काया और इसमें हुयी हिंसा के लिये भी यही लोग जिम्मेदार हैं.

महात्मा गांधी के अहिंसा के सूत्र को मानने वाली पार्टी है कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बीजेपी और मुख्यमंत्री चौहान द्वारा कांग्रेस पर किसान आंदोलन भड़काने के लगाये गये आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस महात्मा गांधी के अहिंसा के सूत्र को मानने वाली पार्टी है और यह कभी हिंसा में शामिल नहीं हो सकती है.’’

यादव ने इन्दौर जिले की बेटमा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बीजेपी नेता बब्बी दरबार की हिंसा में शामिल होने की अखबारों में छपी तस्वीर दिखाते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा लोगों को डंडे बांटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है. उन्होंने दावा किया, ‘‘दरअसल किसान आंदोलन को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लोगों ने भड़काया है और इसमें हिंसा के लिये भी यही लोग जिम्मेदार हैं.’’

मुख्यमंत्री चौहान का कांग्रेस पर आरोप

अजय सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री चौहान का कांग्रेस पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन मेरा सवाल है, जब मुख्यमंत्री उज्जैन में किसान नेताओं से समझौता करते हैं, तो कांग्रेस कहां थी. जब किसानों पर गोली चली और उनकी मौत हुई तो उसके बाद आरोप कांग्रेस पर लगाया जाता है, यह किस तरह की राजनीति है.’’

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सही में किसान हितैषी होते और किसान आंदोलन की गंभीरता को समझते तो पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर चर्चा करके सर्वसम्मत हल निकालने का प्रयास करते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़कीं रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़कीं रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget