एक्सप्लोरर

Srinagar से खाड़ी देशों के लिए आज से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा दुबई

जम्मू-कश्मीर के नागरिक अब सीधे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई समेत खाड़ी देशों के लिए रवाना हो सकेंगे. गो-एयर आज से श्रीनगर-शारजाह के बीच विमान सेवा शुरू करने जा रही है.

दुबई समेत खाड़ी देशों में जाने के इच्छ़ुक जम्मू-कश्मीर के नागरिक अब सीधे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ करेंगे. यात्रियों को अब दिल्ली, अमृतसर या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा. इससे न सिर्फ उनका समय और पैसा बचेगा बल्कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन व अन्य कारोबारी गतिविधियां भी इससे लाभान्वित होंगी.

निजी क्षेत्र के प्रमुख विमान कंपनी गो फर्स्ट (गो-एयर) 23 अक्टूबर से श्रीनगर-शारजाह के बीच विमान सेवा शुरू करने जा रही है. कश्मीर घाटी के लगभग 40 हजार लोग यूएई में काम करते हैं. गो एयर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की रात 8.25 बजे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान शारजाह के लिए उड़ान भरेगा. तीन घंटे बाद वह शारजाह हवाई अड्डे पर यात्रियों को उतारेगा. रविवार 24 अक्टूबर को रात 12.25 बजे शारजाह से यात्रियों को लेकर जी84095 उड़ान भड़ेगी और श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 6.20 बजे उतरेगी.

एकतरफा किराया होगा इतना

श्रीनगर से सीधी विमान सेवा न होने के कारण मौजूदा समय में दुबई, शारजाह समेत खाड़ी देशों में जाने वाले स्थानीय यात्रियों को करीब 12 से 15 घंटे यात्रा में खपाने पड़ते हैं. अब यह दूरी महज चार घंटे तक सिमट जाएगी. इसके अलावा यह सस्ता भी है. एकतरफा किराया लगभग 12 हजार रुपये रहेगा जो कई बार इससे भी कम होगा. संबंधित अधिकारियों के अनुसार, शारजाह-श्रीनगर विमान सेना को जल्द ही सप्ताह में दो बार किया जाएगा. 

12 साल बाद श्रीनगर से होगी सीधी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा

श्रीनगर एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 12 साल बाद श्रीनगर से कोई सीधी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी. बीते माह कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्थानीय लोगों को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को जल्द शुरू करने का यकीन दिलाया था. उन्होंने श्रीनगर हवाई अडडे के टर्मिनल को को 25 हजार वर्ग मीटर से बढ़ाकर 63 हजार वर्ग मीटर तक विस्तार देने और इस पूरी योजना पर करीब 1500 करोड़ की राशि खर्च किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी.

यह भी पढ़ें.

Multibagger Penny Stock: 5 रुपये से 42 रुपये तक, FY22 में 700% से अधिक बढ़ गया ये स्टॉक

G20 Summit: जी20 और जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शरीक होने इटली और यूके के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget