एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे दिग्विजय, पुलिस ने किया इनकार, अब सीएम शिवराज के खिलाफ करेंगे केस

टी टी नगर थाने के अधिकारियों ने कहा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या शिकायत दर्ज नहीं है, ऐसे में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती.

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कथित तौर पर देशद्रोही कहे जाने के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज अपने हजारों समर्थकों के साथ यहां टी टी नगर थाने अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर वह देशद्रोही हैं, तो उन्हें गिरफ्तार करें. लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया. टी टी नगर थाने के अधिकारियों ने कहा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या शिकायत दर्ज नहीं है, ऐसे में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती. जिसके बाद वह बिना गिरफ्तारी दिये वापस आ गये.

दिग्विजय के बेटे और मध्यप्रदेश के राघौगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि टी टी नगर के थाना प्रभारी ने मेरे पिताजी को आज एक पत्र दिया है, जिसमें लिखा गया है, टी टी नगर थाना भोपाल में अभिलेख के अनुसार दिग्विजय सिंह के खिलाफ देशद्रोह के संबंध में कोई अपराध या शिकायत दर्ज नहीं है.

दिग्विजय ने थाने के सामने मीडिया से कहा, संवैधानिक पद पर रह कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलते हैं. आज मुझे लिखित में मिल गया है कि मेरे खिलाफ देशद्रोह का कोई मामला दर्ज नहीं है. चौहान ने सोच-समझकर मुझ पर झूठा आरोप लगाया. जनता के सामने आज यह साफ हो चुका है कि वह झूठा आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा, मैं उन (चौहान) पर मुकदमा दायर करूंगा. आखिर तक लड़ाई लड़ता रहूंगा. मैं जल्द ही चौहान के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए वकीलों से सलाह मशविरा करूंगा. दिग्विजय ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी और कहा, मैंने उन (चौहान) पर व्यापमं में, रेत के अवैध खनन में, पोषण आहार के अवैध कारोबार में और ई-टेन्डरिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. शिवराज सिंह चौहान और उनका परिवार इसमें दोषी है. अगर उनमें साहस है तो मेरे खिलाफ मानहानि का दावा करें.

शिवराज ने कही थी ये बात मुख्यमंत्री चौहान ने 19 जुलाई को सतना में कहा था, मुझे दिग्विजय सिंह जी की बुद्धि पर तरस आता है जो लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे है. हिंदू आतंकवाद का नाम लेना देश और संस्कृति का अपमान है. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो मानसिक रूप से कुंठित है और इसलिए अपनी संस्कृति अपनी जड़ों पर ही प्रहार करते हैं. ऐसे व्यक्ति हैं कि कोई पुलिस अगर आतंकवादी को मार दे तो यह आतंकवादी के यहां जाते हैं. उसके परिवार में जाकर उसको महिमामंडित करने का काम करते हैं.

कई बार दिग्विजय जी के ऐसे कदम देशद्रोही लगते हैं. आतंकवादी को जी कहकर संबोधित करना क्या देशद्रोही की परिधि में नहीं आता? क्या यह हमारे सीमा पर शहीद हुए जवानों और मातृभूमि की रक्षा के लिए लगे जवानों का अपमान नहीं है? क्या यह जवानों के मनोबल को तोड़ने का काम नहीं है? दिग्विजय को देश समाज और संस्कृति से प्यार नहीं है, केवल मीडिया में छपने की भूख पूरी करने के लिए वे ऐसी बयानबाजी करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों की गृह क्षेत्र में तैनाती न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों की गृह क्षेत्र में तैनाती न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget