एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों में असंतोष के सवाल पर बोले दिग्गी, क्या बीजेपी नीलामी करने बैठी

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि बीजेपी और बृजमोहन के पास इतना पैसा हो गया कि नीलामी करने बैठी.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी और बृजमोहन अग्रवाल नीलामी करने बैठे हैं. इससे पहले अग्रवाल ने राज्य में कांग्रेस के विधायकों में बहुत ज्यादा असंतोष होने का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को डर है कि जैसा मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुआ है वैसा छत्तीसगढ़ में न हो जाए.

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों में असंतोष-बीजेपी

दरअसल मंगलवार को राज्य सरकार का 15 विधायकों को संसदीय सचिव के पद पर नियुक्त करना बीजेपी को खल गया. बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल की सरकार पर निशाना साधते हुए संसदीय सचिवों की नियुक्ति को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया. उन्होंने दावा किया मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों में असंतोष है. इसलिए भूपेश बघेल जल्दी में विधायकों को संसदीय सचिव का पद दे कर खुश करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां की जा रही हैं. उनके मुताबिक ये सब मध्य प्रदेश और राजस्थान कांग्रेस में पैदा हुई स्थिति का असर लगता है.

बृजमोहन अग्रवाल के आरोप पर दिग्विजय का पलटवार

बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर दिग्विज सिंह के अचानक पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. पत्रकारों ने जब उनसे बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "इतना पैसा आ गया है बीजेपी और बृजमोहन जी के पास कि वह जिस तरह से नीलामी होती है नीलामी करने बैठे हैं. पत्रकारों ने उनसे जब राजस्थान प्रकरण संबंधी सवाल किया तो उन्होंने बचते हुए राजस्थान के प्रभारी नहीं होने का हवाला दिया.

पालयट और बीजेपी के बीच बातचीत का गजेंद्र सिंह ने किया खंडन, एक दिन पहले डाले थे डोरे

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget