एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश: हनुमान की जाति-धर्म बताने वाले BJP नेताओं पर भड़के दिग्विजय सिंह

दिग्विजय ने कहा है कि हनुमान को लेकर अनर्गल बहस की शुरूआत उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को दलित कहकर की थी.

इंदौर: बजरंग बली की जाति-धर्म को लेकर बीजेपी नेताओं के जरिए की जा रही बयानबाजी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को निशाना साधते हुए कहा, "हिन्दू देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कई दूसरे बीजेपी नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखाड़ा परिषद जैसे संगठनों को कोई भी संबंध नहीं रखना चाहिये. साथ ही इन नेताओं का सार्वजनिक रूप से तिरस्कार किया जाना चाहिये."

दिग्विजय ने मीडिया से कहा, "हनुमान को लेकर अनर्गल बहस की शुरूआत उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को दलित कहकर की थी. इसके बाद दूसरे बीजेपी नेताओं ने बजरंग बली को मुसलमान और जाट भी बता दिया."

71 साल के राज्यसभा सांसद ने कहा, "हम हनुमान को भगवान शंकर का अवतार मानते हैं. लेकिन बीजेपी नेता हनुमान को भी जाति-धर्म के मामले में घसीट रहे हैं. आखिर ये नेता किस धर्म का पालन कर रहे हैं?" उन्होंने मांग की योगी और दूसरे बीजेपी नेताओं को भगवान हनुमान पर अपने आपत्तिजनक बयानों के लिये माफी मांगनी चाहिये. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और अखाड़ा परिषद जैसे संगठनों को इन नेताओं का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार या फिर तिरस्कार करना चाहिये.

शिवराज के टाइगर जिंदा है वाले बयान पर दिग्विजय ने तंज कसा दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहुचर्चित बयान टाइगर जिंदा है पर तंज कसा. उन्होंने कहा, "टाइगर (शिवराज) के नाखून और दांत तो निकल चुके हैं. वैसे भी संकटग्रस्त प्रजाति के टाइगर के संरक्षण की जवाबदारी अब हमारी (नवगठित कांग्रेस सरकार) है."

प्रदेश की नवगठित कांग्रेस सरकार की कर्जमाफी योजना के दायरे में नहीं आने के कारण खंडवा जिले में आदिवासी तबके के 45 साल के किसान ने हाल ही में आत्महत्या कर ली है. इस बारे में पूछे जाने पर पूर्व सीएम ने कहा, "मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. लेकिन हमने सूबे में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा जून 2018 में की थी. उस अवधि (जून 2018 तक) में जितने भी किसान कर्जदार थे उनके कर्ज माफ होंगे."

CBI व्यापमं घोटाले की जांच को दबा रही है: कांग्रेस नेता दिग्विजय ने एक सवाल पर आरोप लगाया कि व्यापमं घोटाले की जांच कर रही सीबीआई इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, "इन हालात में व्यापमं मामले को लेकर उठाये जाने वाले कदमों पर हम अध्ययन कर रहे हैं." उन्होंने इसे लेकर आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव तय करेंगे कि देश महात्मा गांधी के दिखाये रास्ते पर चलेगा या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक (प्रमुख) माधव सदाशिव गोलवलकर के प्रदर्शित पथ पर आगे बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget