एक्सप्लोरर

Corona vaccine: भारत में मंजूर 'कोवैक्सीन' और 'कोविशील्ड' में क्या है अंतर, दोनों में कौन-सी वैक्सीन बेहतर

ब्रिटेन, अर्जेंटीना और स्लावाडोर के बाद भारत चौथा देश है, जहां कोविशील्ड को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है. सीरम इंस्टीट्यूट का दावा है कि कंपनी ने कोविशील्ड की 5 करोड़ खुराक बना ली हैं. ये वैक्सीन 70.4 फीसदी असरदार बताई जा रही है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत में दो वैक्सीन को सरकारी मंजूरी मिल गई है. भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड नाम की वैक्सीन को फिलहाल इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है. इन दोनों वैक्सीन में एक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन स्वदेशी है. वहीं सीरम वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है. ये अहम सवाल है कि आखिर इन दोनों में से कौन-सी कंपनी की वैक्सीन बेहतर है.

कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद में स्थित है जबकि कोविशील्ड नाम की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट पुणे में स्थित है. इन दोनों वैक्सीन पर इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी की मुहर लगाने वाले डीसीजीआई से लेकर देश के जाने माने डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने भी ने वैक्सीन को कारगर बताया है.

वैक्सीन पर भारतीय वैज्ञानिकों की कामयाबी का WHO ने भी स्वागत किया है. WHO ने बयान जारी कर कहा कि इससे दक्षिण पूर्व एशिया में महामारी पर लगाम लगाने में कामयाबी मिलेगी.

अलग-अलग तकनीक से विकसित की गई वैक्सीनें 'कोवैक्सीन' और 'कोविशील्ड' वैक्सीन बनाने के लिए अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. 'कोवैक्सीन' को कोविड-19 को निष्क्रिय करके तैयार किया गया है. आईसीएमआर ने भारत बायोटेक को जिंदा वायरस प्रदान दिया था. इस वायरस को निष्क्रिय करके भारत बायोटेक ने वैक्सीन तैयार की है.

जबकि 'कोविशील्ड' वैक्सीन को एडिनोवायरस को निष्क्रिय करके विकसित किया गया है. पहले चिंपैजी में साधारण जुकाम करने वाले निष्क्रिय एडिनोवायरस के ऊपर SARS-CoV-2 की स्पाइन प्रोटीन का जेनेटिक मेटेरियल लगाकर तैयार किया गया है.

ट्रायल के दौरान कौन-सी वैक्सीन ज्यादा असरदार कोविशील्ड और कोवैक्सीन के ट्रायल में अब तक क्रमश: 23,745 और 22,500 लोगस शामिल हो चुके हैं. सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई 'कोविशील्ड' को ट्रायल में 70.4 फीसदी असरदार पाया गया है. जबकि भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को ट्रायल में 100 फीसदी प्रभावी माना गया है. हालांकि दोनों ही वैक्सीन का अबी तीसरे चरण का ट्रायल जारी है.

दोनों कंपनियों में एक समानता ये है कि दोनों वैक्सीन दो खुराक वाली हैं. यानी कि वायरस से निपटने के लिए कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दो खुराक लेनी होगी. इनके बीच चार हफ्ते का अंतर होना चाहिए.

कीमत में क्या अंतर है रिपोर्ट के मुताबिक, कोवैक्सीन की कीमत 100 रुपये से भी कम हो सकती है. वैक्सीन के निर्माण में भारत बायोटेक ने करीब 350 से 400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. जबकि कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 500 से 600 रुपये की बीच हो सकती है. दोनों ही वैक्सीन को 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: सरकार को 200 रुपये, प्राइवेट में 1000 रुपये में मिलेगी 'कोविशील्ड' वैक्सीन- अदार पूनावाला

कैसी है कोरोना वैक्सीन, ट्रॉयल से लेकर सेफ्टी तक जानिये क्या कहते हैं प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर डॉक्टर संजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP Protest LIVE: ‘ज्ञानेश कुमार को देना ही होगा इस्तीफा’, इंडिया गठबंधन की बैठक में भड़कीं ममता बनर्जी
Live: ‘ज्ञानेश कुमार को देना ही होगा इस्तीफा’, इंडिया गठबंधन की बैठक में भड़कीं ममता बनर्जी
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget