एक्सप्लोरर

डीजल की बढ़ती कीमत पर कांग्रेस का तंज, 'चंद महीनों की मेहमान ये मोदी सरकार'

अब नए नारे नए विपक्ष यानी कांग्रेस पार्टी की तरफ से गढ़े जा रहे हैं और मुद्दा वही है पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें. सोमवार को सुबह-सुबह डीजल ने अपनी महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और दिल्ली में सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया

नई दिल्ली: बीजेपी ने मनमोहन सरकार के दौर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बीच 'बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार', का नारा दिया था. 2014 में जनता ने बीजेपी को सत्ता सौंप दी. अब नए नारे कांग्रेस पार्टी की तरफ से गढ़े जा रहे हैं और मुद्दा वही है पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें. सोमवार को सुबह-सुबह डीजल ने अपनी महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और दिल्ली में सबसे ऊंचे स्तर को छू लिया. दिल्ली में आज डीजल की कीमत 69.51 रुपये प्रति लीटर है.

'बहुत ही हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार' का कांग्रेस के नेता और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि चंद महीनों की मेहमान है ये मोदी सरकार!

सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा, 'रिकॉर्ड स्तर पर डीजल की कीमत, पेट्रोल भी छू रहा आसमान! दिल्ली में डीज़ल की कीमत 69.51रुपये व पेट्रोल 77.96रुपये अन्य शहरों में डीज़ल 72 रुपये पार. जारी है महँगाई की मार, आम जनता के बजट पर हर-रोज़ प्रहार, कायम है चुनावी जुमलों की भरमार, चंद महीनों की मेहमान ये मोदी सरकार !'

डीजल के दाम ने ऐसी छलांग लगाई है कि अब दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में सिर्फ 8 रुपये का अंतर रह गया है. राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल का का दाम 69 रुपये 46 पैसे पर पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली में इतना महंगा डीजल कभी नहीं बिका. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल 77.78 रुपये थी जो आज सुबह 6 बजे से 77 रुपये 91 पैसे हो गई.

41 रुपये का डीजल टैक्स के बाद 70 का सरकार कहती रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम हम तय नहीं करते. बाजार तय करता है. जब सरकार ये दलील देती है और ये सच नहीं बताती है कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स से कितनी कमाई हो रही है. डीजल की कीमत है तो 41 रुपये इस पर टैक्स लगाकर सरकारी तेल कंपनियां 70 रुपये प्रति लीटर बेच रही हैं. सरकार एक लीटर पर करीब 29 रुपये की कमाई कर रही है.

डीजल पर कहां कितना टैक्स? डीजल की कीमत- 41.04 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स- 15.33 रुपये राज्य सरकार का टैक्स- 10.16 रुपये कुल टैक्स- 25.49 रुपये डीलर कमीशन- 2.51 रुपए कुल कीमत- 69.04 रुपये (20 अगस्त का रेट)

38 रुपये का पेट्रोल टैक्स के बाद 77 का पेट्रोल का भी यही हाल है, 38 रुपये का एक लीटर पेट्रोल सरकार 77 रुपये में बेच रही है.

पेट्रोल पर कहां कितना टैक्स? पेट्रोल की कीमत- 37.93 रुपये केंद्र सरकार का टैक्स- 19.48 रुपये राज्य सरकार का टैक्स- 16.47 रुपये कुल टैक्स- 35.95 रुपये डीलर कमीशन- 3.61 रुपये कुल कीमत- 77.49 रुपये (20 अगस्त का आंकड़ा) 8 महीने में करीब 10 रुपये बढ़ी कीमत 1 जनवरी- 59.70 1 फरवरी- 64.11 1 मार्च- 62.25 1 अप्रैल- 64.58 1 मई- 65.93 1 जून- 69.20 1 जुलाई- 67.38 1 अगस्त- 67.82 27 अगस्त- 69.32

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget