एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी एयरस्पेस में एंट्री की इजाजत मांगने वाले दोनों पायलट अब नहीं उड़ा पाएंगे फ्लाइट, IAF ने जताई थी नाराजगी

Indigo Flight Pilot Grounded: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने के लिए ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है.

Delhi-Srinagar Indigo Flight Turbulence Case: दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 21 मई, 2025 को टर्बुलेंस में फंस गई थी. अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरबस A321 नियो को उड़ाने वाले पायलटों को विमान उड़ाने से रोक दिया है. डीजीसीए ने ये कदम तब उठाया है जब पता चला कि इन पायलटों ने भारत-पाकिस्तान के बीच भारी तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी एयरस्पेस में जाने की इजाजत मांगी.

इस बात को लेकर भारतीय वायुसेना ने भारी नाराजगी जताई थी. इन पायलटों ने भारतीय वायु सेना के उत्तरी क्षेत्र नियंत्रण से भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) की ओर जाने की अनुमति मांगी थी. साथ ही इन लोगों ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में जाने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से भी संपर्क किया था. हालांकि, NOTAM की वजह से इन्हें इजाजत नहीं मिली.

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया, "इस मामले की जांच डीजीसीए द्वारा की जा रही है." उन्होंने आगे बताया, "जांच के तहत, दोनों पायलटों को जांच लंबित रहने तक उड़ान भरने से रोक दिया गया है."  

जानें क्या है पूरा मामला?

बुधवार को इंडिगो के ‘ए321 नियो’ विमान की उड़ान संख्या ‘6ई 2142’ को पठानकोट के पास ओलावृष्टि और भीषण खराब मौसम का सामना करना पड़ा था. डीजीसीए ने बताया, ‘‘पायलटों के बयान के अनुसार उन्होंने रास्ते में खराब मौसम की वजह से वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गई.’’ डीजीसीए ने कहा, ‘‘बाद में पायलटों ने खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश के लिए लाहौर से संपर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया.’

पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसने की नहीं मिली इजाजत

भारतीय वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र नियंत्रण ने इंडिगो चालक दल को ‘नोटम’ के दायरे में रहते हुए विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए देश के हवाई क्षेत्र को बंद करने के लिए ‘नोटम’ (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है. सूत्रों ने बताया कि इंडिगो विमान को तत्काल रास्ता बदलने के संबंध में सहायता प्रदान की गई, जिसके लिए दिल्ली क्षेत्र से संपर्क किया गया.

इसके बाद मौसम में परिवर्तन के कारण उड़ान के अनुरोध के लिए लाहौर नियंत्रण कक्ष से संपर्क की अनुमति दी गई. सूत्रों ने बताया कि जब लाहौर ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया और विमान श्रीनगर की ओर बढ़ गया, तो उसे श्रीनगर हवाई क्षेत्र में सुरक्षित लैंडिंग तक मदद दी गई.

ये भी पढ़ें: PAK के इनकार पर IAF ने कराई थी इंडिगो विमान की सेफ लैंडिंग... जानें पायलट की किस बात से नाराज है भारतीय वायुसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget