एक्सप्लोरर

Devendra Fadnavis: अजित पवार के साथ शपथ लेने को लेकर दिए बयान पर फडणवीस कायम, कहा- समय आने पर इस पर और बोलूंगा

Maharashtra Politics: 23 नवंबर 2019 को सुबह-सुबह फडणवीस और अजीत पवार के शपथ ग्रहण समारोह ने सबको चौंका दिया था. तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन दोनों को शपथ दिलाई थी.

Devendra Fadnavis on Ajit Pawar Oath: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) अपने इस दावे पर कायम हैं कि नवंबर 2019 में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ रातोंरात जो सरकार बनाई थी, उसे एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मंजूरी मिली हुई थी.

फडणवीस ने कहा कि उनका बयान 100 प्रतिशत सच है और वह झूठ नहीं बोल रहे हैं. उप-मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैंने जो कुछ भी कहा था वह 100 प्रतिशत सच था, और इसमें कोई झूठ नहीं था. मैं आज निकाली जा रहीं अलग-अलग व्याख्याओं के बारे में नहीं बोलूंगा. मैं इस पर और बोलना चाहता हूं, और मैं उचित समय पर बोलूंगा और वह समय अभी नहीं आया है.”

 2019 में इस तरह फंसा था पेच

24 अक्टूबर 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 105 सीट पर जीत हासिल की थी. भाजपा के साथ गठबंधन में रही शिवसेना ने 56 सीट पर जीत हासिल की थी. गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट होने के बावजूद, दोनों सहयोगी दलों के बीच मुख्यमंत्री का पद किसे मिलेगा, इसको लेकर विवाद हो गया, जिसके परिणामस्वरूप शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए बातचीत शुरू की थी. कोई नतीजा नहीं निकलने पर केंद्र ने 12 नवंबर को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन बनाने के लिए बातचीत जारी रखी और बाद में शरद पवार ने घोषणा की कि उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति से नई सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. 

अचानक फडणवीस और अजीत पवार ने लिया था शपथ  

इसी बीच 23 नवंबर को सुबह-सुबह फडणवीस और अजीत पवार का शपथ ग्रहण समारोह एक आश्चर्य के रूप में सामने आया. तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई थी. ये सरकार तीन दिनों तक चली, जिसके बाद अजीत पवार वापस लौट गए थे. फिर एमवीए (MVA) का गठन हुआ और उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. 

ये भी पढ़ें

US Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश करते हुए निक्की हेली बोलीं, 'भारतीय मूल के मां-पिता की संतान हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget