एक्सप्लोरर

मारपीट मामला: फडणवीस बोले- महाराष्ट्र में 'राज्य प्रायोजित आतंक' की स्थिति, मिनट में रिहा हो गए आरोपी

मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िंत पूर्व अधिकारी मदन शर्मा की बेटी शीला शर्मा भी इस धरने में शामिल रहीं.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पूर्व नौसानिक अधिकारी के साथ हुई मारपीट मामले में अब जमकर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी और शिवसेना खुलकर आमने सामने आ गयी हैं. चुनाव के मद्देनजर बिहार पहुंचे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना कार्यकर्याओं की मारपीट को गुंडा राज कहा. इसके साथ ही उन्होंने इसे राज्य प्रायोजित आतंक बताया.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''यह बहुत गलत और 'राज्य प्रायोजित आतंक' की स्थिति है. मैंने गुंडा राज को रोकने के लिए उद्धव जी को अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है. उन्होंने कहा कि 10 मिनट में 6 आरोपी रिहा हो गए.'' इस मामले में बीजेपी अब सड़क पर भी उतर रही है. मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए. बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िंत पूर्व अधिकारी मदन शर्मा की बेटी शीला शर्मा भी इस धरने में शामिल रहीं.

चिराग पासवान बोले- राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन चिराग पासवान ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी है. उनका कहना है कि मुंबई के लोगों में असुरक्षा की भावना है. जबकि कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भी इस मामले को लेकर शिवसेना पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि शिवसेना न बदली है न बदलेगी. उनका कहना है कि शिवसेना गुंडागर्दी से बाज़ नहीं आएगी.

पूर्व अधिकारी की बेटी ने कहा- पुलिस ने लगाईं हल्की धाराएं इस मामले में पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने दिखावे के लिए कार्रवाई की है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने मांग की है कि उनके पिता पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. शीला शर्मा का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने हल्की धाराएं लगाईं, जिससे आरोपियों को थाने से ही ज़मानत मिल गई.

क्या है पूरा मामला? पीड़ित मदन शर्मा (65) कांदिवली के निवासी है, जिन्होंने कथित तौर पर अपनी सोसायटी के सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप पर एक ऐसा कार्टून साझा किया था, जिसमें ठाकरे को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की तस्वीरों के सामने हाथ जोड़े दिखाया गया. उनकी बेटी शीला शर्मा ने कहा, हालांकि, सोसायटी में किसी ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी और किसी ने कार्टून को कदम को भेज दिया.

समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, यह कार्टून शाखा प्रमुख कमलेश कदम को आपत्तिजनक लगी और उनके साथ कई शिवसैनिकों ने शुक्रवार को कांदिवली पूर्व में शर्मा पर धावा बोल दिया. समूह में आए करीब 8-10 लोग, जो कथित तौर पर शिवसैनिक थे, उन्होंने शर्मा पर सोसायटी के परिसर में हमला किया. शर्मा को हालांकि गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन उनकी आंखों में चोट आने के कारण वह लाल और सूज गई हैं. हमले के बाद वह जल्द ही घर पहुंचने में कामयाब रहे और फिर शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए. इस घटना को लेकर कई भाजपा नेताओं ने सरकार की निंदा की.

यह भी पढ़ें. ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल पहली बार सामने आए कंगना रनौत के पिता, बोले- बेटी ने हक के लिए आवाज उठाई, कोई गलत काम नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget