एक्सप्लोरर

मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले कंगना के बयान को फडणवीस ने बताया गलत, कहा- बीजेपी समर्थन नहीं करती

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी कंगना रनौत के बयान का समर्थन नहीं करती है. कोई भी नहीं करेगा फिर भी उनको सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है.

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने गलत बयान दिया लेकिन देश में कानून के राज के तहत रनौत को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि कानून के राज में तो आतंकवादी को भी सुरक्षा देनी पड़ती है कि कहीं उस पर हमला न हो जाए, कंगना रनौत तो फिर भी एक कलाकार हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के सेवन पर आवाज उठाई थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है. हालांकि, देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी कंगना रनौत के उस बयान का समर्थन नहीं करती जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी.

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने विधान भवन के बाहर कहा, “किसी व्यक्ति को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है. इसलिए, हालांकि हम कंगना रनौत के बयान का समर्थन नहीं करते, और कोई भी नहीं करेगा, फिर भी उनको सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “अगर कोई गलत कहता है, अगर उनकी सोच गलत है, तो हम आपत्ति कर सकते हैं. लेकिन यह राज्य सरकार और संवैधानिक पदों पर बैठ लोगों की जिम्मेदारी है कि उनके जान की हिफाजत करें. अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम बनाना रिपब्लिक बन जाएंगे.”

फडणवीस ने कहा, “कानून का राज नहीं होगा. अगर आप किसी की राय को पसंद नहीं करते हैं तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लें लेकिन जिन्होंने संविधान की शपथ ली है उनकी ये जिम्मेदारी है कि सुरक्षा करें. मुझे लगता है कि केंद्र ने जो किया वह सही है.”

उद्धव ठाकरे का बिना नाम लिए कंगना पर निशाना, कहा-कई लोग मुंबई आकर नाम कमाते हैं, इसका कर्ज तक नहीं चुकाते 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget