एक्सप्लोरर

Delhi Government: ‘ग्रीन पार्क- ग्रीन दिल्ली’ थीम पर होगा दिल्ली के पार्कों का विकास

दिल्ली के पार्कों के विकास के लिए हर विधानसभा में एक इंचार्ज, हर दो विधानसभा पर एक पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) और राज्य स्तर पर दो कोऑर्डिनेटर की ट्रेनिंग के लिए नियुक्ति की जा रही है.

Delhi Governmenr Development Parks: दिल्ली सचिवालय (Delhi Secretariat) में आज पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) की अध्यक्षता में दिल्ली के विधायकों और डीपीजीएस के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक की गई. इस बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पार्क सौन्दर्यीकरण योजना के तहत 'ग्रीन पार्क ग्रीन दिल्ली' की थीम पर दिल्ली के पार्को का सौन्दर्यीकरण करने का निर्णय लिया गया. 

दिल्ली के पार्कों के विकास के लिए हर विधानसभा में एक इंचार्ज, हर दो विधानसभा पर एक पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) और राज्य स्तर पर दो कोऑर्डिनेटर की ट्रेनिंग के लिए नियुक्ति की जा रही है. साथ ही आरडब्लूए को योजना में शामिल करने की ऑनलाइन प्रक्रिया और दस्तावेजों के संबंध में जानकारी साझा की गई और विधायक को उनके एरिया में मौजूद पार्को के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई. 

पार्कों की बेहतरी के लिए क्या बोले गोपाल राय ?
इस बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के पार्कों को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने के लिए सामुदायिक पार्क पहल की शुरुआत की गई है. इसके तहत दिल्ली के सभी पार्को का 'ग्रीन पार्क ग्रीन दिल्ली थीम' पर विकास किया जाएगा. जिसके पहले चरण में डीपीजीएस की 70 टीमों द्वारा दिल्ली में मौजूद 16 हजार 828 पार्को में से लगभग 11 हज़ार 500 पार्को का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है. जिनमे लगभग 6 हजार 345 पार्क मेंटेन नहीं हैं. 

गोपाल राय ने बताया कि पार्को के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रत्येक आरडब्लूए को डीपीजीएस द्वारा प्रति एकड़ 2 लाख 55 हजार की वित्तीय सहायता दी जाएगी. साथ ही नए पार्कों के विकास के लिए प्रति एकड़ 1 लाख की अतिरिक्त धनराशि भी देने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही पार्कों में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए एसटीपी की इंस्टॉलेशन के लिए प्रति एकड़ 3 लाख 50 हज़ार की सहायता देने का निर्णय भी लिया गया हैं.

ग्रीन पार्क ग्रीन दिल्ली योजना में पंजीकरण करने की प्रक्रिया
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि आरडब्लूए को इस योजना में एक एप्लिकेशन के द्वारा आवेदन कर सकती हैं . जिसके अनुसार सबसे पहले उन्हें अपने आसपास के किसी पार्क का चुनाव करना हैं . इसके बाद पार्क अपनाने के लिए पंजीकृत आरडब्लूए होना अनिवार्य है. यदि कोई पंजीकृत आरडब्लूए मौजूद ना हो तो नई आरडब्लूए बनाए और पंजीकृत कराएं.

पार्कों को हरा-भरा बनाए रखने के लिए क्या है दिल्ली सरकार की योजना ?
इसके बाद आरडब्लूए अपनी पात्रता की जांच करें. पात्रता/ योग्यता की जांच के बाद उनको दिल्ली सरकार के ई-जिला पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा और साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना भी अनिवार्य हैं.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि यह योजना लोगों के विभिन्न समूहों के साथ परामर्श करके और उनको इस प्रक्रिया में शामिल करके पार्कों को सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी. वर्तमान में पार्कों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की न्यूनतम भागीदारी है. इन हरित स्थानों के डिजाइन और रखरखाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.

CM नीतीश कुमार बोले- जब हम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे तो एक भी लड़की नहीं पढ़ती थी, इतना खराब लगता था

निर्विरोध चुने गए JDU उम्मीदवार अनिल हेगड़े, जीत के बाद राज्यसभा सांसद ने अपने नेता को किया याद

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget