एक्सप्लोरर

देश का मूड: राजस्थान में बीजेपी के लिए संकट, कांग्रेस बन सकती है नंबर वन पार्टी-सर्वे

इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और उससे पहले राजस्थान का मूड भांपने के लिए एबीपी न्यूज ने लोकनीति-सीएसडीएस के साथ सर्वे किया है. सर्वे में सामने आए आंकड़े बीजेपी के लिए चिंता खड़ी करने वाले हैं.

नई दिल्लीः इस साल के आखिर में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने है. राज्य में बीजेपी की सरकार है और वसुंधरा राजे सिंधिया सूबे की मुख्यमंत्री हैं. राजस्थान का राजनीतिक इतिहास है कि यहां सत्ता एक कार्यकाल के बाद दूसरी पार्टी की गोद में जाती रही है. जनता का मूड देखें तो कुछ ऐसे ही संकेत सर्वे से आ रहे हैं.

इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और उससे पहले राजस्थान का मूड भांपने के लिए एबीपी न्यूज ने लोकनीति-सीएसडीएस के साथ सर्वे किया है. सर्वे में सामने आए आंकड़े बीजेपी के लिए चिंता खड़ी करने वाले हैं.

2018 में क्या हो सकता है राजस्थान का गणित ?

सर्वे के मुताबिक राजस्थान में अभी विधानसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस वोट शेयर के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. कांग्रेस 44 फीसदी वोट शेयर के साथ नंबर वन पार्टी बन सकती है वहीं बीजेपी 39 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है. कांग्रेस और बीजेपी के वोट शेयर में बड़ा अंतर सामने आ सकता है. वहीं अन्य के खाते में 13 फीसदी वोट शेयर जा सकते हैं. इन आंकड़ों की अगर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो बीजेपी को इसबार छह फीसदी के वोट शेयर का नुकसान हो रहा है तो वहीं कांग्रेस को लगभग 11% वोट शेयर का बड़ा फायदा हो रहा है. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 45 फीसदी और कांग्रेस का वोट शेयर 33 फीसदी था.

इस साल फरवरी में राज्स्थान में हुए उपचुनाव नतीजों ने कांग्रेस के सत्ता में वापसी के संकेत दिए. अजमेर , अवलर सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव और मांडलगढ़ सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी और सचिन पायलट के नेत़त्व में राजस्थान कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत बेहतर तरीके से की.

बीजेपी के लिए साल 2018 बेहद अहम और परीक्षा का साल रहा है और आगे भी होने वाला है. इस साल बीजेपी ने गुजरात की सत्ता में वापसी की तो वहीं त्रिपुरा में लेफ्ट के दशकों के शासन को उखाड़ फेंका और पहली बार सत्ता में आई. लेकिन आने वाले राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई साबित होने वाली है.

ये सर्वे 27 अप्रैल से 17 मई 2018 के बीच किया गया है. इसमें 19 राज्यों के 175 लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है.

कैसे हुआ सर्वे?- मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज़ ने CSDS-लोकनीति के साथ देश का मूड जानने की कोशिश की है. ये सर्वे 28 अप्रैल 2018 से 17 मई 2018 के बीच किया गया, 19 राज्यों में 700 जगहों की 175 लोकसभा सीटों पर जाकर 15859 लोगों की राय ली गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget