एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: बंगाल में TMC से अलग होकर भी I.N.D.I.A बटोर लेगा सीट, BJP के आंकड़ों ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन

ABP Cvoter Survey 2024: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर किये गए सर्वे में इस बात के संकेत मिले हैं कि राज्य की 20 सीटों पर BJP कब्जा कर सकती है जबकि TMC भी इतनी ही सीटें जीतेगी.

Desh Ka Mood: लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी लड़ाई के बीच पश्चिम बंगाल का दंगल सबसे दिलचस्प है. इसकी वजह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी अपने प्रदर्शन को दोहराने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. 

जबकि टीएमसी पिछले चुनाव में जीती हुई 22 सीटों पर कब्जा बरकरार रखते हुए यह संख्या और बढ़ाना चाहती है. कांग्रेस का भी राज्य में दो सीटों पर कब्जा है. हालांकि सर्वे के आंकड़े बंगाल में कुछ और ही कहानी बता रहे हैं. 

बीजेपी-टीएमसी को बंगाल में मिल सकती है बराबर- बराबर सीटें

पश्चिम बंगाल के सियासी मूड को समझने के लिए एबीपी न्यूज ने सीवोटर के साथ मिलकर चुनावी सर्वे किया है. इसमें इस बात के संकेत मिले हैं कि राज्य में कांग्रेस अपनी दो सीटें बरकरार रखेगी. बाकी 40 सीटों में से बीजेपी और टीएमसी को बराबर बराबर 20-20 सीटें मिलने के आसार है. 
एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में सत्तारूढ़ टीएमसी को 44 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. जबकि बीजेपी को 42 फीसदी, कांग्रेस और वामदलों को बराबर- बराबर 6-6‌ फीसदी वोट मिलने के आसार है. अन्य दलों या निर्दलीयों उम्मीदवारों को दो फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.

क्या है बंगाल का सियासी समीकरण?

बता दें कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. दूसरी ओर वामदलों और कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर गठबंधन की तो घोषणा नहीं की है लेकिन मौखिक तौर पर एक दूसरे के समर्थन का संकेत देते हुए उम्मीदवार उतार रहे हैं. दोनों उन सीटों पर कैंडिडेट देने से बच रहे हैं, जहां पहले से इनमें से किसी एक पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिया है. बीजेपी ने राज्य की 42 में से 39 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं और बाकी तीन पर भी जल्द ऐलान हो सकता है.

नोट: देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Poll Live: पंजाब में अकाली हुई क्लीन बोल्ड, बीजेपी बचा ले गई विकेट, जानें AAP-कांग्रेस का क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talks: 'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
Explainer: दिल्ली EV Policy 2028: पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक, सिर्फ Electric का राज? जानें पूरा प्लान
दिल्ली EV Policy 2028: पेट्रोल-डीजल वाहनों पर रोक, सिर्फ Electric का राज? जानें पूरा प्लान
Embed widget