ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: पंजाब में अकाली हुई क्लीन बोल्ड, बीजेपी बचा ले गई विकेट, जानें AAP-कांग्रेस का क्या हुआ
ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने देश का फाइनल ओपिनियल पोल किया है, जिसमें मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य हैं.

Background
ABP Cvoter Opinion Poll Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर ने मिलकर ओपीनियन पोल के जरिए देश का मूड भांपा है. दोनों ने सर्वे के जरिए इस दौरान समझना चाहा कि जनता किस दल, किस नेता और किन मुद्दों के पक्ष में है.
एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, असम, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छह केंद्र शासित प्रदेशों (अंडमान, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप व पुदुचेरी) के लिए सर्वे किया है. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वेक्षण के दौरान 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई. संसद के निचले सदन यानी कि लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किए गए इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है.
सर्वे से जुड़े डिटेल्स जानिए कार्ड सेक्शन में:
ABP Cvoter Opinion Poll Live: तमिलनाडु में बीजेपी की उम्मीदों को झटका, इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती हैं 39 सीटें
एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर के फाइनल ओपिनियन पोल में तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों को लेकर सर्वे किया गया. तमिलनाडु में किसे कितना वोट के सवाल पर जनता ने चौंकाने वाले जवाब दिए हैं. सर्वे में एनडीए को 19 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 52 फीसदी, एआईएडीएमके को 23 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है. वहीं, तमिलनाडु में भले ही एनडीए को 19 फीसदी वोट मिल रहा हो, लेकिन उसका खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है. तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाने की संभावना है.
ABP Cvoter Opinion Poll Live: हरियाणा में किसे मिलेगी, कितनी सीट? सर्वे के नतीजों ने किया हैरान
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों को लेकर एबीपी सीवोटर के ओपिनियन पोल में एनडीए को 9 और इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. इस ओपिनियन पोल में हर सीट के हिसाब से बात करें तो अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत की सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं. वहीं, हिसार और सिरसा की लोकसभा सीटें एनडीए के खाते में जा रही हैं, लेकिन यहां पर करीबी चुनावी लड़ाई हो सकती है. इस करीबी लड़ाई का मतलब है कि अगर 3 फीसदी वोट स्विंग होता है तो सीट इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























