एक्सप्लोरर

Ram Rahim Parole: पैरोल खत्म होने के बाद राम रहीम की जेल में हुई वापसी, बढ़ाई गई सुरक्षा

डेरा प्रमुख को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था. वहीं 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था.

Ram Rahim parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद शुक्रवार (25 नवंबर) को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में वापस आ गया. डेरा प्रमुख, जो अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है.

वो 14 अक्टूबर को अपनी रिहाई के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अपने पैरोल के आखिर में गुरमीत राम रहीम सिंह आज शाम सुनारिया जेल लौट आए. पैरोल के दौरान राम रहीम ने वर्चुअल सत्संग भी किया था.

बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए

विशेष रूप से, अपनी पैरोल अवधि के दौरान 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए. इनमें से कुछ में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा समेत हरियाणा के बीजेपी नेताओं ने भी शिरकत की. डेरा प्रमुख की पैरोल एक बार फिर क्षेत्र में कुछ चुनावों के दौरान हुई थी, जो चालू वर्ष में इस तरह की तीसरी घटना थी. हरियाणा में 30 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुए और इस महीने की शुरुआत में आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था.

पहले जून में पैरोल पर जेल से बाहर आए थे

डेरा प्रमुख हरियाणा में 46 नगर पालिका के चुनाव से पहले जून में महीने भर की पैरोल पर जेल से बाहर आया था. पंजाब विधानसभा चुनाव से दो हफ्ते पहले 7 फरवरी को उसे तीन हफ्ते की पैरोल दी गई थी. सिरसा डेरा के हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पहले गुरमीत राम रहीम सिंह के 40 दिन के पैरोल पर आपत्ति जताई थी.

SGPC ने आरोप लगाया था

SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया था कि गुरमीत राम रहीम सिंह के प्रति 'विशेष मेहरबानी' दिखाई जा रही है, तीन दशकों से जेलों में बंद सिख कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किया जा रहा है. डेरा प्रमुख को पिछले साल चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था. डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था. हालांकि राम रहीम के आ जाने के बाद जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई.

ये भी पढ़ें:Dera Sacha Sauda: राम रहीम का दावा- मैंने शुरू किया टी10 और टी20 क्रिकेट, खिलाड़ी इस तरह मारते थे अट्ठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget