एक्सप्लोरर

1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का मालिक है बलात्कारी गुरमीत राम रहीम

सिरसा समेत पूरे हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा की करीब 1572 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है. इस संपत्ति में चल और अचल दोनों संपत्तियां शामिल हैं.

नई दिल्ली: बलात्कार के जुर्म में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है. अब हाई कोर्ट के आदेश पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय डेरा सच्चा सौदा की सभी संपत्तियों की जांच करेगा. हरियाणा सरकार ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है उसके मुताबिक अकेले हरियाणा में राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के नाम करीब 1572 करोड़ की संपत्ति है. सिरसा में 900 एकड़ में फैला हुआ है डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य करीब साढ़े 900 एकड़ में फैला हुआ है, यहां हर वो चीज है जिसकी कल्पना आप किसी शहर में कर सकते हैं. सिरसा के डेरे की तरह देश-विदेश में राम रहीम की करोड़ों की संपत्ति है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा सरकार ने जो रिपोर्ट दाखिल की है उसके मुताबिक सिर्फ हरियाणा में राम रहीम की 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. सिरसा के डेरे में मॉल से लेकर रिजॉर्ट तक सबकुछ सिर्फ हरियाणा में 1500 करोड़ से ज्यादा के इस साम्राज्य को बनाने में राम रहीम ने नियम कायदों को ताक पर राख दिया. एबीपी न्यूज ने हरियाणा के अलग अलग शहरों में राम रहीम की संपत्तियों की पड़ताल की है. राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा का हेडक्वार्टर सिरसा में है. यहां मॉल से लेकर रिजॉर्ट तक सबकुछ बना है. चंद सालों में राम रहीम ने बनाई करोड़ों की संपत्ति हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा की जितनी प्रॉपर्टी है उसका आंकलन किया, जिसमें ये बात निकलकर सामने आयी कि महज सिरसा के अंदर डेरा की 1435 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें डेरे और नाम चर्चा घर शामिल है. जाहिर है कि राम रहीम ने चंद सालों में इतनी प्रॉपर्टी इकट्ठा कर ली जिसने हरियाणा सरकार को भी चौंका दिया. हरियाणा के अंबाला में भी डेरा सच्चा सौदा सिरसा की जमीन है. ये जमीन खाली पड़ी है लेकिन इसकी कीमत 24 करोड़ 40 लाख रुपए है. हरियाणा के 17 शहरों में राम रहीम का साम्राज्य फैला हुआ है. गुरुग्राम के नाम चर्चा घर में भी है राम रहीम की गुफा हरियाणा पुलिस के आकलन के मुताबिक, गुरुग्राम के पॉश सेक्टर 50 में नाम चर्चा घर की कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए है. करीब 9000 स्कवायर फुट में बना ये नाम चर्चा घर 23 अगस्त से बंद पड़ा है. आप ये जानकर हैरान होंगे कि यहां भी एक कमरा ऐसा है जिसे राम रहीम की गुफा के नाम से जाना जाता है. राम रहीम के इस समर्थक के मुताबिक, ये डेरा सच्चा सौदा का ये नाम चर्चा घर हरियाणा सरकार की तरफ से अलॉट किया गया था. राम रहीम ने हज़ारों करोड़ रुपए की मिल्कियत जमा कर रखी है. सिरसा समेत पूरे हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा की करीब 1572 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है. इस संपत्ति में चल और अचल दोनों संपत्तियां शामिल हैं, लेकिन हमारे सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम के साम्राज्य की कीमत इससे कई गुना ज्यादा हो सकती है. हरियाणा के वो 10 शहर जहां राम रहीम की सबसे ज्यादा संपत्तियां हैं -
  • सिरसा- 1435 करोड़ रुपए
  • अंबाला- 33.20 करोड़
  • फतेहाबाद- 20.70 करोड़
  • जींद- 19.33 करोड़
  • सोनीपत- 16.88 करोड़
  • कैथल- 11 करोड़
  • कुरुक्षेत्र- 42 करोड़
  • हिसार- 7 करोड़
  • करनाल- 6 करोड़
  • गुरुग्राम में- 4.82 करोड़.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget