एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति पद के लिए नायडू क्यों बने पीएम मोदी की पहली पसंद?

बीजेपी चाहती है कि उप राष्ट्रपति पद पर बैठने वाला शख्स ऐसा हो जो राज्यसभा के सियासी समीकरण को संभाल सके, क्योंकि वहां पर बीजेपी कमज़ोर है. नायडू के पास प्रशासनिक अनुभव भी है.

नई दिल्ली: एनडीए ने शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी संसदीय बोर्ड के फैसले की जानकारी देते हुए अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी ने सर्वसम्मति से नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. एनडीए के सभी दलों ने नायडू के नाम पर सहमति जताई है.' काम आएगा अनुभव बीजेपी चाहती है कि उप राष्ट्रपति पद पर बैठने वाला शख्स ऐसा हो जो राज्यसभा के सियासी समीकरण को संभाल सके, क्योंकि वहां पर बीजेपी कमज़ोर है. नायडू के पास प्रशासनिक अनुभव भी है. राज्यसभा में सियासी आंकड़ों के खेल में बीजेपी पीछे पड़ जाती है. ऐसे में उनका राजनीतिक कौशल और उनका कद्दावर व्यक्तित्व सदन चलाने में काम आ सकता है. नायडू 4 बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं. उनका 25 साल से लंबा संसदीय कार्य का अनुभव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया की उम्मीदवारी पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं वेंकैया गारू को सालों से जानता हूं, उनकी कड़ी मेहनत का हमेशा मुरीद रहा हूं, उप राष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं, किसान के बेटे वेंकैया नायडू की प्रशासनिक कुशलता की सभी तारीफ करते हैं. वेंकैया नायडू इंग्लिश, हिंदी, तेलगू, तमिल समेत कई भाषाएं जानते हैं. अक्सर देखा गया है कि चाहे सरकार हो या पार्टी हो उसमें कोई भी तकनीकी विषय आता है या कोई संकट आता है तो वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं. शायद इसीलिए मोदी सरकार में उनकी भूमिका एक संकटमोचक की तरह देखी जाती है. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उनकी सियासी सूझबूझ. वेंकैया ने कई बार पार्टी और सरकार को संकट से निकालने में बेहद अहम भूमिका निभाई है. दक्षिण भारतीय दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि उत्तर भारत से राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति दक्षिण भारत का हो, जिससे वहां भी कमल खिलाने का रास्ता आसान हो सके, और इसके लिए वेंकैया नायडू से बेहतर और कोई नहीं हो सकता था.  इस निर्णय के जरिए भी बीजेपी अपने लिए दक्षिण में संभावना तलाशने की कोशिश करेगी. संसदीय कार्य और संगठन दोनों का अनुभव वेंकैया नायडू मोदी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं और वो दक्षिण भारत के सबसे पुराने बीजेपी नेताओं में से एक हैं. उनका 25 साल से लंबा संसदीय कार्य का अनुभव है. नायडू 4 बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं. वर्तमान में मंत्री भी हैं. नायडू पार्टी और नेतृत्व के भरोसेमंद सिपाही हैं. अमित शाह ने भी कहा कि कई नामों पर चर्चा हुई लेकिन वेंकैया जी सबसे अनुभवी है इसलिए उनके नाम पर फैसला हुआ. आरएसएस बैकग्राउंड आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले वेंकैया नायडू बीजेपी में शामिल होने से पहले 70 के दशक में आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं. आपातकाल के दौरान वो जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़े थे और उस समय वो जेल भी गये थे. 1978 और 1983 में नेल्लौर से विधायक चुने के बाद वो पहली बार 1998 में राज्यसभा सांसद बने. अभी वो राजस्थान से राज्यसभा सांसद है और मोदी सरकार में उनकी भूमिका एक संकटमोचक के तौर पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget