एक्सप्लोरर

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, बीजेपी ने की पीएम मोदी की 10 रैलियों की मांग

झारखंड में एक बार फिर से रघुवर सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने प्रदेश में पीएम मोदी की 10 रैलियों की मांग की है.

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए बीजेपी ने मिशन झारखंड पर काम शुरू कर दिया है. सूत्रों की मानें तो 2014 की तरह 2019 में भी बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही जीत का सूत्रधार मान रही है. यही कारण है कि राज्य की इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 मंडल वाले झारखंड में 10 रैलियां कराए जाने की मांग की है. फिलहाल रैलियां निर्धारित नहीं हुई हैं. लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड में 7 रैलियां कराने की योजना में है. 3 मंडलों में 11 जबकि 2 बड़े मंडलों में तो दो रैलियां कराने की तैयारी चल रही है.

बता दें कि 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में पांच चरणों में मतदान होगा. 30 नवंबर, 7,12,16 और 20 दिसम्बर को चुनाव होगा. चुनाव में बीजेपी 2014 वाला प्रदर्शन दोहराना चाहती है. बीजेपी की राज्य इकाई मानती है कि राज्य सरकार के कामकाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे, दोनों को एक साथ पेश किए बिना यह संभव नहीं है. इसलिए राज्य इकाई ने झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 बड़ी रैलियां कराने की मांग की है.

झारखंड में 5 मंडल हैं. प्रत्येक मंडल में 2-2 रैलियों की योजना है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी की व्यस्तता के चलते 7 रैलियों में सहमति बनती नजर आ रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि झारखंड के तीन छोटे मंडलों में एक-एक रैली और दो बड़े मंडलों में 2-2 रैली कराने में सहमति बन रही है. इन सातों रैलियों में पार्टी राज्य की सभी 81 सीटों को कवर करेगी. वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी की मुश्किलें प्रदेश में आसान नहीं हैं. सूबे में बीजेपी की अपने सबसे पुराने सहयोगी दल आजसू के साथ रिश्तों में दरार की खबरें आ रही हैं. माना जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों में मनमुटाव चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget