एक्सप्लोरर

2050 तक टले परिसीमन, संविधान में संशोधन की मांग... स्टालिन की अगुवाई वाली JAC में ये प्रस्ताव हुए पास

Delimitation Controversy: जाइंट एक्शन कमेटी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर जो परिसीमन का कार्य होना है, उसे पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए. बैठक में 7 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया.

Delimitation Controversy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार (22 मार्च 2025)  को चेन्नई में ज्वाइंट एक्शन कमेटी (JAC) की पहली बैठक बुलाई, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करना था. तमिलनाडु के सीएम के इस पहल ने दक्षिण के बाकी नेताओं का ध्यान भी इस ओर खींचा है. उन्हें डर है कि परिसीमन लागू होने के बाद उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व और अधिकारों को कमजोर कर सकता है.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने यहां बैठक को संबोधित करते हुए राजनीतिक और कानूनी कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का समर्थन किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लड़ाई में कानून का भी सहारा लिया जाएगा. स्टालिन ने कहा, ‘‘हम परिसीमन के खिलाफ नहीं हैं, हम निष्पक्ष परिसीमन के पक्ष में हैं. अधिकार बने रहें, इसके लिए निरंतर कार्रवाई बहुत जरूरी है.’’ 

'लोगों में जागरुकता पैदा करना जरूरी'

स्टालिन ने बैठक को भारत के संघीय ढांचे के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा कि इस बैठक ने उन राज्यों के हितों की रक्षा के लिए एक आंदोलन की शरुआत की, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया है. जेएसी के बारे में उन्होंने कहा कि लोगों में जागरुकता पैदा करना और केंद्र से आग्रह करना बहुत जरूरी है.

JAC ने इन मुद्दों पर सर्वसम्मति से ये संकल्प लिया

  • लोकतंत्र में सुधार के लिए केंद्र सरकार की ओर जो परिसीमन का कार्य होना है, उसे पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए. ताकि सभी राज्यों के राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों, और अन्य हितधारकों को इसमें विचार-विमर्श, चर्चा और योगदान करने का मौका मिल सके.
  • प्रतिनिधि राज्यों के सासंदों की कोर कमेटी केंद्र सरकार की ओर से किसी भी विपरीत परिसीमन के खिलाफ संसदीय रणनीतियों को लेकर को-ऑर्डिनेट करेगी.
  • जेएसी ने कहा कि 42वें, 84वें और 87वें संविधान संविधान संशोधन के पीछे की मंशा उन राज्य को संरक्षण/प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया और राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरीकरण (National Population Stabilization) का लक्ष्य अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है. JAC के अनुसार जनगणा के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण पर लगी रोक को अगले 25 सालों के लिए फ्रीज कर दिया जाना चाहिए.
  • जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया है और जिसके परिणामस्वरूप उनकी जनसंख्या में कमी आई है, उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए. केंद्र सरकार को इस उद्देश्य के लिए आवश्यक संवैधानिक संशोधन करना चाहिए.
  • सांसदों की कोर कमेटी वर्तमान संसदीय सत्र के दौरान भारत के माननीय प्रधानमंत्री को उपरोक्त मुद्दों पर संयुक्त रूप के समस्या के बारे में जानकारी देगा.
  • बैठक में प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न राज्यों के राजनीतिक दल इस मुद्दे पर अपने-अपने राज्यों में विधानसभा प्रस्ताव लाने की कोशिश करेंगे और इसकी सूचना केंद्र सरकार को देंगे. 
  • जेएसी जनता का सपोर्ट पाने के लिए रणनीति बनाकर अपने-अपने राज्यों के नागरीकों के बीच परिसीमन के इतिहास और उसके परिणाम के बारे में प्रचार करेंगे.

परिसीमन प्रक्रिया पर स्टालिन ने जताई चिंता 

स्टालिन ने इस बात की चिंता जताई है कि भविष्य की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन आगे बढ़ता है, तो तमिलनाडु जैसे राज्य संसद में अपना प्रतिनिधित्व खो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इससे उनके अधिकारों से समझौता होगा और लोकतंत्र ही नष्ट हो जाएगा. इस बैठक में केरल, तेलंगाना और पंजाब सहित कई दक्षिणी राज्यों के नेताओं ने भाग लिया. स्टालिन ने आगे कहा कि जेएसी की अगली बैठक हैदराबाद में होगी. उन्होंने सभी विपक्षी दलों से एक साथ मिलकर इस परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें : 'केवल हिंदुओं को तिरुमाला में काम करना चाहिए', तिरुपति मंदिर से 18 कर्मचारियों के ट्रांसपर पर बोले CM नायडू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget