एक्सप्लोरर

'केवल हिंदुओं को तिरुमाला में काम करना चाहिए', तिरुपति मंदिर से 18 कर्मचारियों के ट्रांसपर पर बोले CM नायडू

CM Naidu on Tirumala Temple: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर से 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया था, जिस पर काफी बवाल हुआ था. करीब दो महीने बाद इस पर सीएम नायडू का रिएक्शन आया है.

CM Naidu on Tirumala Temple: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि तिरुमाला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में केवल हिंदुओं को ही नौकरी दी जानी चाहिए और अन्य धर्मों के कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) बोर्ड ने करीब दो महीने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया था. 

सीएम नायडू अपने पोते देवांश नायडू के जन्मदिन के अवसर पर परिवार समेत तिरुपति मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने कहा, 'अन्य धर्मों के लोग अगर अभी भी मंदिर में काम कर रहे हैं तो उनको सम्मानपूर्वक दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा. अगर ईसाई या मुसलमान हिंदू स्थानों पर काम करना जारी नहीं रखना चाहते हैं तो उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा.' 

Image

तिरुपति में 35 एकड़ जमीन का आवंटन कैंसिल
 
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि देवलोक, एमआरकेआर और मुमताज बिल्डर्स जैसे होटल डेवलपर्स को तिरुपति में 35 एकड़ जमीन का आवंटन रद्द कर रहे हैं. इस जमीन का आवंटन जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सरकार द्वारा किया गया था. उन्होंने दावा किया कि यह कदम मंदिर नगर की पवित्रता की रक्षा के लिए उठाया गया है.

हर राज्य में होगी वेंकटेश्वर मंदिर की स्थापना 

सीएम नायडू ने कहा कि राज्य के कई गांवों में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए धन जुटाने के लिए एक ट्रस्ट बनाया जाएगा. नायडू ने कहा, 'अन्न दानम (खाद्य वितरण) कार्यक्रम दिवंगत मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था और अब प्राण दानम (जीवन दान) कार्यक्रम शुरू किया गया है. तीसरे कार्यक्रम के रूप में हम मंदिरों के निर्माण की योजना बना रहे हैं और ट्रस्ट का गठन केवल भगवान की सेवा के लिए किया जाएगा.' आंध्र सीएम ने कहा कि सभी राज्यों की राजधानी में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर बनाने का भी फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस उद्देश्य के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखेंगे. 

Image

TTD के 18 कर्मचारियों का हुआ था ट्रांसफर

बीती एक फरवरी को तिरुमाला से 18 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया था. इनमें से छह बोर्ड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में टीचर थे, जबकि एक डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (वेलफेयर), एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एक असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर, एक हॉस्टल वर्कर, दो इलेक्ट्रिशियन और दो नर्स शामिल हैं.  एक अधिकारी ने बताया कि सभी 18 लोगों को आपसी सहमति से तय पदों पर भेजा गया है. फिलहाल तिरुमाला में किसी अन्य धर्म के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
Embed widget