एक्सप्लोरर

जलभराव की परेशानियों से जूझ रहे दिल्लीवासी, चाहते हैं अब तो हो कोई समाधान

राजधानी में रविवार को बरसात के मौसम की पहली तेज बारिश के बाद ही सरकार की तमाम इंतजामों की पोल खुल गई. कई इलाकों में जलठहराव से लोग परेशान नजर आए.

नई दिल्ली: अनलॉक फेज 2 में जहां एक ओर अभी भी दिल्ली सरकार ने कई सार्वजनिक जगहों को, जिसमें स्विमिंग पूल भी शामिल हैं, खुलने की अनुमति नही दी है. वहीं हालात तो ऐसे बन गए हैं कि शायद उनकी अनुमति से कोई फर्क ही न पड़े. ऐसा हम इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि बरसात के मौसम में राजधानी दिल्ली की सड़कें अपने आप मे ही स्विमिंग पूल्स में तब्दील हो गयी हैं.

इंतजामों की खुली पोल

राजधानी में रविवार को बरसात के मौसम की पहली तेज बारिश हुई जिसके बाद सरकार की तमाम बदइंतजामियों का पर्दाफ़ाश हो गया. दिल्ली में अन्ना नगर बस्ती में लगभग 10 मकान नाले मे ढह गए, वहीं मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव मे कुंदन नाम के एक व्यक्ति की डूब के मृत्यु हो गयी. कई और इलाकों में जलठहराव से लोग परेशान नज़र आए.

आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

दिल्ली की बदहाल स्थिति पर राजनीतिक घमासान रविवार से ही शुरू हो गया है, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है लेकिन कई पीढ़ियों से चलती आ रही इस समस्या से आम आदमी त्रस्त है और समाधान की अपेक्षा कर रहा है.

घुटने तक भरा पानी

बुधवार को एक बार फिर दिल्ली में मूसलाधार बारिश के चलते अन्य इलाकों में जल भराव देखा गया. घंटो का जाम, सड़कों पर कई खराब वाहन और डीटीसी बस के साथ-साथ घुटने तक पानी मे चलते हुए लोगों की तस्वीरें आम हो गयी. धौला कुआँ एयरपोर्ट रोड पर पानी फुटपाथ के भी पार चला गया. बारिश रुकने के 4-5 घण्टे बाद भी चारों तरफ की सड़कें पानी में डूबी रहीं.

10 सालों से यही स्थिति

पिछले 10 सालों से इसी रोड पर अपनी रेहड़ी लगाने वाले अमर कुमार राय ने हमें बताया कि आज बारिश के पानी से सड़क की बहुत ही बुरी स्थिति हो गयी थी. फुटपाथ तक पानी आ गया था. उनकी आधी रेहड़ी भी पानी मे डूब गई थी.

उसी के साथ साथ वो यह भी कहते हैं, "पिछले 10 सालों से ऐसी स्थिति देख रहा हूं. हर साल ही ऐसा होता है. 23 साल की उम्र हो गयी है और बचपन से ही यही रहता हूँ, नाली की इतने सालों में कभी सफाई नही की गई है."

रोहिणी सेक्टर 21 में सड़क दो फुट तक डूबी पानी में

वहीं, रोहिणी सेक्टर 21 की कॉलोनी के लोग भी जल भराव से बेहद परेशान नज़र आये। कॉलोनी के बाहर लगभग 1 किमी लम्बी मुख्य सड़क डेढ़ से दो  फुट के पानी मे डूबी हुई नजर आयी. हालत देख कर यूँ लगा कि राजधानी में अगर लोग अपनी गाड़ियों से न चलकर नाव से सफर करें तो शायद अपने गंतव्यों तक ज़्यादा जल्दी पहुंच पाएं.

कॉलोनी के कुछ लोगों से जब हमने बात की तो सभी ने जलभराव की स्थिति को लेकर अपने दुख बयान किये. इनकी शिकायतों, और अनुभवो से राजधानी के कई इलाकों में रह रहे लोग सहमती रखेंगे.

प्रशासन टाल रहा जिम्मेदारी

अजय गुप्ता  के अनुसार, इस जलभराव से सबसे बड़ी समस्या जो खड़ी होती है वो है सेक्टर 21 में आने जाने का रास्ता बंद हो जाना. दूसरा रास्ता बहुत ही घूम कर आता है.  20000 की आबादी वाले सेक्टर 21 में हम अपने घरों में कैद हो गए हैं. यह पानी हमारे घरों में पहुंच जाता है.

रविवार को ऐसे हालात हो गए थे कि घुटनो तक पानी पहुंच गया था. कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया था, जहां लिफ्ट के अंदर तक पानी पहुंच जाता है.समस्या आज की नही है, जबसे सेक्टर 21 बसा है तबसे यह समस्या है. इसको लेकर कई बारी चिट्ठियां लिखी गयी हैं, आज कल सोशल मीडिया का ज़माना है, कई ट्वीट करने के बाद प्रशासन तो जागा लेकिन जो ठेकेदार काम करने आया उसने बारिश होने के करण काम करने से साफ इंकार कर दिया. प्रशासन सोया हुआ है, एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालता है लेकिन उसका हल लेकर नही आता.

स्कूल के बच्चे भी परेशान

व्हीलचेयर पर सवार मोहन जैन कहते हैं, हम बहुत परेशान हैं. कोई सुनने वाला नही हैं. हम अपाहिज आदमी हैं हम क्या करें.  बराबर में सरकारी स्कूल भी है जिसकी वजह से बच्चों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. न पीड्ब्ल्यूडी न डीडीए ने समस्याओं का समाधान नही किया.

हफ्तों तक जमा रहता है पानी

शम्भू सिंह कहते हैं, सबसे बड़ी समस्या यह है कि कोरोना महामारी का समय है और यहां पानी हफ्ते-हफ्ते तक जमा रहता है. मच्छर पैदा होने का खतरा बना रहता है. यह पानी बारिश का ही नही है, पास की कॉलोनियों में से गटरों का पानी भी आता है. घरों के अंदर भी यह गन्दा पानी सप्लाई होता है. अक्सर हमारे यहां यह समस्या होती है.

पनपते हैं मच्छर

नीलम गम्भीर कहती हैं कि यहां अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. पूरे जल ठहराव के कारण अंदर तक पानी पहुंच जाता है. पिछले कई सालों से समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मैं खुद एक बार गाड़ी में इस पानी मे फंस गयी थी. मच्छर-मखी पनपते हैं, बच्चो के लिए बेहद ही बुरा वातावरण है.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता में कोरोना संदिग्ध मरीज के साथ 'मारपीट', ममता बनर्जी बोलीं- बीमारी से लड़ें, बीमार से नहीं

कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान ने भारत से विचार किए बिना वकील नियुक्त करने के लिए अदालत में अर्जी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget