एक्सप्लोरर

कोलकाता में कोरोना संदिग्ध मरीज के साथ 'मारपीट', ममता बनर्जी बोलीं- बीमारी से लड़ें, बीमार से नहीं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ''हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है, बीमार के खिलाफ नहीं.''

कोलकाता: कोलकाता के पटुली क्षेत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमित, उसकी गर्भवती पत्नी और बच्चे को पड़ोसियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि वह बीमारी से लड़ें न कि बीमार से लड़ें. उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई 'जीवन की लड़ाई' है और लोगों को मरीजों का साथ देना चाहिए और जल्दी स्वस्थ होने में उनकी मदद करनी चाहिए.

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक आईटी पेशेवर ने बुधवार को आरोप लगाया, ''पड़ोसियों ने मंगलवार दोपहर मुझे, मेरे तीन साल के बेटे, मेरी तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मार-पिटाई की. उन्होंने मेरी पत्नी को धक्का दिया और मुझे जूतों से मारा. पड़ोसी हमारे फ्लैट में रहने का विरोध कर रहे थे जबकि हम पृथक-वास के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए अपने फ्लैट में रह रहे थे.''

पड़ोसियों ने इस आरोप को खारिज किया है और आरोप लगाया है कि व्यक्ति और उसका परिवार कोविड-19 के घर में पृथक-वास के नियमों का उल्लंघन कर रहा था. व्यक्ति की जांच पिछले सप्ताह हुई और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. वहीं उसकी पत्नी और बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पुलिस थाने में मामला दर्ज कराए जाने के बाद इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई. राज्य से समय-समय पर कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे लोगों और मरीजों के साथ मार-पीट का मामला सामने आता रहा है.

हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है- ममता

बनर्जी ने कहा, ''हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हमारी लड़ाई बीमारी के खिलाफ है, बीमार के खिलाफ नहीं. ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोग संक्रमित व्यक्ति को अपने इलाके में नहीं आने देना चाहते हैं, मैं उनसे अपील करती हूं कि वे ऐसा न करें. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति कभी भी संक्रमित हो सकता है. इसलिए हमें एकजुट होकर वायरस के खिलाफ लड़ना है. मरीजों का इलाज करना हमारा कर्तव्य है और हम बेहतर तरीके से उनकी मदद करेंग. यह जीवन की लड़ाई है. उन्होंने इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस का शुक्रिया अदा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 17 फ्लाइट कैंसिल, 365 से ज्यादा उड़ानों में देरी
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
जम्मू पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा - 'मोदी सरकार न होती तो...'
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान

Embed widget